Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नपा मण्डला द्वारा ब्लैक स्पॉट का किया जा रहा रूपांतरण

मंडला 25 सितंबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन में स्वच्छता ही सेवा अभियान-2024 अंतर्गत नगर पालिका परिषद मंडला के क्षेत्रांतर्गत स्थित सभी कचरे अड्डों को चिन्हित कर स्वच्छता लक्षित ईकाई में रूपांतरण किया जा रहा है। मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद मंडला ने बताया कि जिसके परिपालन में निकाय द्वारा जवाहर वार्ड में पीडब्ल्यूडी रेस्ट्हॉउस के पास स्थित विशाल कचरे अड्डे की साफ सफाई जनभागीदारी से वार्ड वासियों और एनजीओ के सहयोग से की गई है। उन्होंने बताया कि स्थल की साफ सफाई के पश्चात कचरे अड्डे का रूपांतरण करते हुए वार्ड पार्षद द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत वृक्षारोपण कर वार्ड वासियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई और स्थल के रखरखाव हेतु वार्ड वासियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। इस कार्यक्रम में एसबीएम नोडल सुश्री रूखसार अली, प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक श्री एससी चौधरी, वार्ड सुपरवाईजर श्री पुष्पेन्द्र पाण्डेय एवं इनर वॉइस के कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस दौरान वार्डवासियों से आग्रह किया गया कि कचरे को डोर टू डोर वाहन में गीले/सूखे कचरे को पृथक-पृथक डालते हुए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में निकाय को सहयोग करते हुए जिम्मेदार नागरिक होने का कर्तव्य निभाने को कहा।

Related posts

27 जुलाई को मंडला में होगी ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं 25 जुलाई तक करें पंजीयन, विजेताओं को मिलेगा राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व का अवसर

Reva India News

जिला शिक्षा अधिकारी ने किया निजी स्कूलों का औचक निरीक्षण एनसीईआरटी की पुस्तकें अनिवार्य करने के निर्देश

Reva India News

कलेक्टर ने किया माई की रसोई के शेड के निर्माण कार्य का निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment