Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न

मंडला 26 सितंबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा के लिए गठित जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक कलेक्ट्रेट के गोलमेज सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि खाद्य सुरक्षा से जुड़े सभी मुद्दों पर प्रभावी कार्यवाही करें। इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि संबंधित अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण करते हुए रेंडम आधार पर खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता की जांच करें। अमानक एवं बिना खाद्य लायसेंस के पाए जाने पर संबंधित के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करें। जिन खाद्य कारोबारी ने न्यायालय में निर्णय पश्चात जुर्माना जमा नही किया है उनसे भू-राजस्व के रूप में वसूली करने एवं खाद्य लाइसेंस निलंबित करने का नोटिस जारी करें। उन्होंने कहा कि जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करें। बैठक में अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित वर्मा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

पुलिस अभिरक्षा में मौत का मामला- हत्या के मामले को आत्महत्या में तब्दील कर रही पुलिस*

Reva India News

भू-अर्जन के नए प्रावधानों पर राजस्व अधिकारियों का उन्मुखीकरण बैठक सह प्रशिक्षण में कलेक्टर ने दिए निर्देश

Reva India News

प्रभारी कलेक्टर ने लिया निर्माणाधीन सीएम राईज स्कूल भवन का जायजा  

Reva India News

Leave a Comment