मंडला 1 अक्टूबर 2024
कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा जनसुनवाई में आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर संवेदनशीलता के साथ निराकरण किया जा रहा है। 10 सितम्बर 2024 को जिला योजना भवन में संपन्न हुई जनसुनवाई में अमित कुमार जैन ने एमपीडब्ल्यू का आईएफओ साफटवेयर में पोस्ट सैलरी हेड को डीपीएफ कैटेगरी से जीपीएफ कैटेगरी पर बदलने के संबंध में कलेक्टर के समक्ष आवेदन देते हुए समस्या से अवगत कराया। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने आवेदन की परीक्षण कर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। संचालनालय कोष एवं लेखा भोपाल द्वारा आवश्यक कार्यवाही के उपरांत आवेदक अमित कुमार जैन के आवेदन का समुचित निराकरण किया. मंगलवार को जन सुनवाई के दौरान कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने आवेदक को एमपीडब्ल्यू का आईएफओ साफटवेयर में पोस्ट सैलरी हेड को डीपीएफ कैटेगरी से जीपीएफ कैटेगरी का प्रमाण पत्र दिया। अमित कुमार जैन ने जनसनुवाई में आवेदन का निराकरण होने से जिला प्रशासन का धन्यवाद किया।
