Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनसुनवाई में 164 आवेदकों की सुनी गई समस्या

मंडला 1 अक्टूबर 2024

प्रत्येक मंगलवार को आयोजित की जाने वाली जनसुनवाई में 164 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने योजना भवन में लोगों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके जल्द निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में पात्र आवेदकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण भी किया गया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, संयुक्त कलेक्टर अरविंद सिंह, जेपी यादव, ऋषभ जैन, एसडीएम सोनल सिडाम, डिप्टी कलेक्टर क्षमा सराफ ने भी आवेदकों की समस्या सुनी।

आयोजित जनसुनवाई में ग्राम देवदरा वासियों ने लाड़ली बहना योजना का लाभ दिलाने, ग्राम पंचायत भानपुर के सरपंच पारवती करचाम ने विद्युतीकरण कराने, भपसा निवासी रतीराम कछवाहा ने आवास योजना का लाभ दिलाने, दादा धनीराम वार्ड महाराजपुर निवासी सूभेराम विश्वकर्मा ने वृद्धापेंशन की राशि, भपसा निवासी भुवनेश्वर ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का लाभ दिलाने, ग्राम चौरापाठा निवासी मंगलसिंह ने फसल बीमा का मुआवजा दिलाने, ग्राम बम्हनी निवासी राकेश कुमार चंद्रौल ने त्रुटिसुधार के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया।

Related posts

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने सेमरखापा ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया

Reva India News

प्रधानमंत्री आवास योजना से मैंने अपना पक्का मकान बनाया है – अशोक ठाकुर

Reva India News

पुलिस चौपाल आयोजित कर जन-जागरूकता अभियान चलाया गया

Reva India News

Leave a Comment