Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनसुनवाई में 117 आवेदकों की सुनी गई समस्या

मंडला 8 अक्टूबर 2024

अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह ने मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में आमजन की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में 117 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किये। अपर कलेक्टर ने लोगों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवेदन का समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में पात्र आवेदकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण भी किया गया। ग्राम स्तर में आयोजित जनसुनवाई में आवेदकों की समस्याएं सुनी गई। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर अरविंद सिंह, जेपी यादव, एसडीएम सोनल सिडाम, डिप्टी कलेक्टर क्षमा सराफ ने भी आवेदकों की समस्या सुनी।

 

आयोजित जनसुनवाई में ग्राम देवगांव निवासी आशाराम कछवाहा ने बंटवारा में सुधार के संबंध में, ग्राम ग्वारा निवासी ओमकार जंघेला ने समग्र आईडी अनलॉक किए जाने के संबंध में, ग्राम लिमरूआ निवासी रूकमणी पन्द्रो ने किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने के संबंध में, ग्राम ईश्वरपुर निवासी नोहर लाल धुर्वे ने नल जल केनेक्शन में नियमित जल प्रदाय के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया।

Related posts

अब तक 179350 मे.टन की हुई धान खरीदी

Reva India News

मुख्य नगरपालिका अधिकारी नैनपुर को सीएम हेल्पलाईन के निराकरण में 91.70 वेटेज स्कोर के लिए मिला प्रशस्ति पत्र  

Reva India News

जनसुनवाई में सुनी गई 124 आवेदकों की समस्याएँ

Reva India News

Leave a Comment