Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मानव अधिकार, न्यायालयीन और समाधान ऑनलाईन के प्रकरणों का निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता से करें – कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा कलेक्टर श्री मिश्रा ने समय सीमा की बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा की

मंडला 14 अक्टूबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कहा कि समय सीमा में लम्बित प्रकरणों का तत्काल निराकरण करें। लम्बित प्रकरणों की अवधि किसी भी स्थिति में एक सप्ताह से अधिक नहीं होनी चाहिए। मानव अधिकार और न्यायालयीन प्रकरणों का भी निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता से करें। न्यायालयीन प्रकरणों में जवाब दावा निर्धारित समय सीमा में प्रस्तुत होना चाहिए। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने समाधान ऑनलाईन के प्रकरणों की भी समीक्षा की। उन्होंने समाधान ऑनलाईन के प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की एक-एक वेतन वृद्धि रोकने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा सोमवार को जिला योजना भवन में आयोजित बैठक में समय सीमा पत्रकों सहित विभागीय कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, संयुक्त कलेक्टर जेपी यादव, एसडीएम मंडला श्री सोनल सिडाम, एसडीएम बिछिया सोनाली देव, एसडीएम नैनपुर श्री हुनेन्द्र घोरमारे, एसडीएम घुघरी श्री सीएल वर्मा, एसडीएम निवास शाहिद खान, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ, डिप्टी कलेक्टर लालशाह जगेत सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों के निराकरण के लिए 24 अक्टूबर को विशेष शिविर लगाने के निर्देश दिए। उक्त शिविर के लिए सभी विभाग प्रमुखों को अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों की जानकारी भेजने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि आयोजित शिविर में सभी विभाग अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का अनिवार्य रूप से निराकरण कराना सुनिश्चित करें। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने सभी विभाग प्रमुखों को झंडा दिवस की राशि तीन दिवस में जमा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने इसी प्रकार से सभी जनपदों में मनरेगा से संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। सभी जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को मनरेगा के लक्ष्य की पूर्ति समय सीमा में करने को कहा। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने इसी प्रकार से विभागों के द्वारा दस वर्ष पुराने संचालित खातों के संबंध में जानकारी ली।

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने बैठक में 17 अक्टूबर को आयोजित होने वाले महाकुंभ आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की। महाकुंभ स्थल के लिए सभी अधिकारियांे को दायित्व सौंपने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कहा कि आगामी शनिवार को नर्मदा सेवा अभियान के तहत साफ सफाई व श्रमदान का कार्यक्रम संगमघाट में संपन्न किया जाएगा। उन्होंने उक्त कार्यक्रम के लिए सभी अधिकारियों को दायित्व सौंपने के निर्देश दिए हैं। जिससे नर्मदा सेवा अभियान में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी, समाजसेवी, व्यापारी और नागरिकों की सहभागिता बढ़ सके।

Related posts

सी.एम.हेल्पलाईन में ऊर्जा विभाग मध्यप्रदेश में तेरहवीं बार प्रथम

Reva India News

’टीबी हारेगा-देश जीतेगा अभियान’’ के तहत शपथ एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन नैनपुर नगरपालिका के कचरा संग्रहण वाहनों में बजेगा टीबी जिगल

Reva India News

अपर कलेक्टर ने लिया खाद वितरण की व्यवस्थाओं का जायजा

Reva India News

Leave a Comment