मंडला 16 अक्टूबर 2024
महाप्रबंधक मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण मंडला के द्वारा 73 लाख 7 हजार की लागत से नैनपुर रोड से ग्राम सगोनिया तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से पक्की सड़क का निर्माण किया गया है। इससे ग्राम सगोनिया तक आने जाने के लिए नागरिकों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिली है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का निर्माण नैनपुर रोड से ग्राम सगोनिया तक दूरी 2.781 किलोमीटर है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्वक पूरा किया गया है। आवागमन को सुविधाजनक बनाने के लिए सड़क मार्ग में पड़ने वाले दो नालों में पुलिया निर्माण भी किया गया है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का निर्माण होने से ग्राम सगोनिया और ग्राम सरई आपस में मुख्य मार्ग से जुड़ गए हैं। ग्राम सगोनिया में आदिवासियों का प्रसिद्ध देव स्थान भी है। इस देव स्थान में प्रतिदिन श्रद्धालुजन आते रहते हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से इस देव स्थान में आने वाले श्रद्धालुओं को भी सुविधा हुई है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से ग्राम सगोनिया के छात्र छात्राओं और नागरिकों के लिए आवागमन बेहद आसान हो गई है। श्री रमेश कुमार मरकाम ने बताया कि पहले कच्ची सड़क होने के कारण नागरिकों को आने-जाने में बहुत कठिनाई होती थी, बरसात के मौसम में आने-जाने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता था। लेकिन जब से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से पक्की सड़क का निर्माण हुआ है, तब से नागरिकों का आवागमन सरल हुआ है। उन्होंने बताया कि अब स्कूली बच्चे भी रोजाना प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की पक्की सड़क से स्कूल आना-जाना कर रहे हैं। शासन के द्वारा मिली साइकिल से वे प्रधानमंत्री ग्राम सड़क से रोजाना स्कूल जा रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से पक्की सड़क बन जाने पर सभी नागरिक बहुत प्रसन्न हैं। श्री प्रेम सिंह ने बताया कि पहले ग्राम सगोनिया से मुख्य मार्ग तक जाने के लिए कच्चा मार्ग था। ग्राम सगोनिया के नागरिकों को इस कारण मुख्य सड़क मार्ग, साप्ताहिक हाट-बाजार, अस्पताल, जनपद पंचायत और तहसील कार्यालय तक आने जाने में बहुत कठिनाई होती थी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का निर्माण होने से अब ग्राम सगोनिया के नागरिक आसानी से आना-जाना कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से पक्की सड़क का निर्माण होने से इन गावों तक जननी एक्सप्रेस वाहन सहित अन्य वाहन भी आसानी से आ जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि ग्राम सगोनिया के नागरिक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से चिरईडोंगरी, नैनपुर और मंडला आ जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ने सभी नागरिकों का रोजाना का सफर आसान कर दिया है। ग्राम सगोनिया के नागरिक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से मिली आवागमन की सुविधा से बहुत प्रसन्न हैं।

