Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला योजना समिति के लिए ग्रामीण क्षेत्रों से 14 और नगरीय क्षेत्र से 2 सदस्य निर्वाचित

मंडला 18 अक्टूबर 2024

जिला योजना अधिकारी मंडला ने बताया कि जिला योजना समिति मंडला के लिए ग्रामीण क्षेत्रों के 14 और नगरीय क्षेत्रों के 2 सदस्यों का निर्वाचन कार्य गुरूवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में संपन्न किया गया। उन्होंने बताया कि जिला योजना समिति के लिए नगरीय क्षेत्र से श्री विनोद कुमार कछवाहा और श्री अजयपुरी गोस्वामी को निर्वाचित घोषित किया गया है। इसी प्रकार से जिला योजना समिति के सदस्य के लिए ग्रामीण क्षेत्र से श्री कमलेश तेकाम, श्रीमती कौशल्या मरावी, श्रीमती गीता मरावी, श्री जगत सिंह मरावी, श्रीमती पुष्पा मरकाम, श्री भूपेन्द्र वरकड़े, श्रीमती रामप्यारी झारिया, श्रीमती शकुन जंघेला, श्रीमती सालिनी साहू, श्री शिव पूसाम, श्री शैलेष मिश्रा, श्रीमती सावित्री धूमकेती, श्री संदीप सीताशरण सिंह और श्रीमती श्रद्धा जैन को निर्वाचित घोषित किया गया है।

Related posts

डाईट में बेटी बचाओं बेटी पढ़ायो योजना अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 13 नवम्बर 2022

Reva India News

विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

Leave a Comment