Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 21 जून 2022

मोतीनाला क्षेत्र के अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का किया गया निरीक्षण

सेक्टर अधिकारियों को सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

 

मण्डला 21 जून 2022

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह तथा पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 के अंतर्गत प्रथम चरण के निर्वाचन में शामिल मवई जनपद के मोतीनाला एवं छत्तीसगढ़ सीमा से लगी पंचायतों एवं मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मनोरी, बन्दरवाड़ी, देवगांव, हर्राटोला, मंगली, चंदगांव, खलौड़ी मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर ने कहा कि सभी मतदान केंद्रों में बिजली कनेक्शन, पानी, साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था आदि का अनिवार्य रूप से इंतजाम सुनिश्चित करें। उन्होंने मतदान कर्मियों के रुकने के लिए भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ग्रामीणों के लिए करें रोजगार की व्यवस्था

 

कलेक्टर ने मतदान केंद्रों के निरीक्षण के दौरान हर्राटोला में उपस्थित ग्रामीणों से उनकी समस्याओं के संबंध में चर्चा की। उन्होंने महिलाओं से चर्चा कर गांव में स्व-सहायता समूह गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीणों को रोजगार मुहैया कराने काम करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक घर तक रोजगार की पहुंच सुनिश्चित की जाए। ग्रामीणों ने कलेक्टर को बिजली तथा पीने के पानी संबंधी समस्या के बारे में बताया। कलेक्टर ने गांवों में मनरेगा एवं अन्य योजनाओं के तहत वृक्षारोपण का कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गांव में पीने के पानी के लिए शासन की योजना अंतर्गत कुओं का निर्माण करें। इसी प्रकार सिंचाई एव अन्य कार्यों के लिए तालाबों का निर्माण भी सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने हर्राटोला स्कूल के निरीक्षण के दौरान स्कूल की व्यवस्था से नाराजगी जाहिर करते हुए पदस्थ शिक्षक को फटकार लगाई। उन्होंने बीआरसी को हर्राटोला स्कूल में अटैच करने एवं मध्यान्ह भोजन सहित अन्य व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।

 

एसपी ने ली कानून एवं व्यवस्था की जानकारी

 

एसपी श्री राजपूत ने मोतीनाला क्षेत्र के दौरे में स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन से कानून व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि स्थानीय लोगों को मतदान के समय के बारे में जानकारी दें। मतदान को नियत समय पर करायें।

 

हर्रा टोला में मतदाताओं को दिलाई गई शपथ

 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने हर्राटोला में ग्रामीणों की समस्या सुनने के पश्चात उनसे पंचायत निर्वाचन में शामिल होकर मतदान करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को मतदान प्रक्रिया में भाग लेने एवं अपने वोट का प्रयोग करने की शपथ भी दिलाई।

 

देवगांव आंगनवाड़ी केंद्र को करें बेहतर विकसित

 

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने मोतीनाला क्षेत्र के अपने भ्रमण के दौरान देवगांव में स्थित आंगनवाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि केंद्र को बेहतर आंगनवाड़ी केंद्र के रूप में विकसित करें। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से केंद्र में दर्ज बच्चे, पोषण आहार वितरण, कुपोषण की स्थिति तथा बच्चों एवं माताओं के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली।

 

 

 

 

 

 

कलेक्टर ने देखा अमृत सरोवर के निर्माण कार्य

 

मण्डला 21 जून 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने अपने मोतीनाला क्षेत्र के भ्रमण के दौरान मोतीनाला के टोला में निर्माणाधीन अमृत सरोवर के कार्यों को देखा। उन्होंने कहा कि सरोवर का निर्माण जल्द पूरा करें। इस संबंध में उन्होंने जिला पंचायत सीईओ को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने सालीवाड़ा में अमृत सरोवर निर्माण के लिए चयनित स्थल का भी निरीक्षण किया एवं ग्रामीण विकास विभाग से संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ रानी बाटड, एडीएम मीना मसराम सहित ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी विज्ञान विभाग के अधिकारी तथा संबंधित उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

 

 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर किया गया योगाभ्यास

इनडोर स्टेडियम में आयोजित हुआ कार्यक्रम

 

मण्डला 21 जून 2022

21 जून अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के इनडोर स्टेडियम में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कलेक्टर हर्षिका सिंह, पुलिस अधीक्षक सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी, खिलाड़ी योग गुरु तथा बच्चे उपस्थित थे। इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में प्रशिक्षित योग गुरुओं द्वारा उपस्थितजनों को योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया गया। इस अवसर पर कलेक्टर एवं एसपी ने प्रशिक्षित योग गुरु एवं खिलाड़ियों को मंच से सम्मानित किया।

 

प्रधानमंत्री श्री मोदी का सजीव संबोधन सुना गया

 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का सजीव संबोधन इनडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में भी सुना गया। श्री मोदी ने योगाभ्यास एवं योग को दुनिया एवं स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी बताया। उन्होंने इस वर्ष योग दिवस की थीम पर भी अपने विचार रखे।

 

 

 

 

 

 

 

योग दिवस के अवसर पर आयोजित हुई मतदाता जागरूकता रैली

 

मण्डला 21 जून 2022

त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 के अंतर्गत जिले में मतदाता जागरूकता के लिए अनेक गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मतदाता जागरूकता रैली में मतदान करने के संदेश के साथ-साथ जीवन में प्रतिदिन योग अपनाने का आग्रह भी किया गया।

 

 

 

 

 

 

 

सरदार पटेल नेशनल यूनिटी अवार्ड 2022 के आवेदन 25 तक कलेक्ट्रेट में जमा करने के निर्देश

 

मण्डला 21 जून 2022

प्रभारी अधिकारी कृते व कलेक्टर से प्राप्त जानकारी के अनुसार सरदार पटेल नेशनल यूनिटी अवार्ड 2022 के प्रस्ताव 31 जुलाई 2022 तक ऑनलाईन चाहे गये हैं। इस संबंध में सभी कार्यालय प्रमुखों को निर्देशित किया गया है कि वे कार्यालय में प्राप्त आवेदनों को 25 जुलाई तक कार्यालय कलेक्टर मंडला में जमा करना सुनिश्चित करें।

 

 

 

 

 

 

 

 

पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति के ऑनलाईन आवेदन 30 तक

 

मण्डला 21 जून 2022

अध्ययन छात्रवृत्ति के ऑनलाईन आवेदनों की अंतिम तिथि 20 जून निर्धारित थी, जिसे बढ़ाकर 30 जून 2022 किया गया है। विद्यार्थी ऑनलाईन आवेदन कर योजना का लाभ ले सकते हैं।

 

 

 

 

 

 

जिले में अब तक की वर्षा की जानकारी

 

मण्डला 21 जून 2022

अवधि तक गत वर्ष 155.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। इस प्रकार गत् वर्ष की तुलना में इस वर्ष 75.5 मिलीमीटर कम वर्षा दर्ज की गई है।

इस प्रकार जिले में 21 जून को 0.7 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।

 

 

 

 

 

 

 

3 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए

 

मण्डला 21 जून 2022

लगातार जारी है। इसी क्रम में 20 जून की शाम 3 बजे से 21 जून की शाम 3 बजे तक जिले में 3 कोरोना मरीज ने कोरोना को हराकर अपने घर लौटे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वस्थ हुए मरीजों को कोरोना से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की समझाईश दी गई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

1 कोरोना केस मिला

 

मण्डला 21 जून 2022

केस मिला। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार हनुमानजी वार्ड महाराजपुर निवासी 15 वर्षीय बालक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। संक्रमित को आईसोलेशन में रखा गया है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जनसामान्य से मॉस्क लगाने तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने का आव्हान किया है।

 

 

 

 

 

 

बरसात में होने वाली संक्रामक बीमारियों से बचने एडवाईजरी

 

मण्डला 21 जून 2022

बरसात में संक्रामक बीमारियों से बचने स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा एडवाइजरी जारी कर दी गई है, जारी एडवाईजरी के अंतर्गत कोविड-19 कोरोना महामारी के अलावा वर्तमान समय में बरसात के समय में जलजनित बीमारी होने की संभवना हो सकती है। बरसात में अक्सर दस्त, उल्टी, बुखार, आव, पेट दर्द, पेचिस, पीलिया, टाइफाइड, डायरिया जैसी बीमारियां होती हैं। बीमारी से बचने के लिए सावधान रहें। बीमार न हों इसके उपाय करें एवं स्वास्थ्य रहें।

बीमारी से कैसे बचें – उल्टी, दस्त, पेचिस, आव, संक्रामक बीमारी से बचने के लिए ताजा भोजन का सेवन करें। शुद्ध पानी पीयें, कुऐं, नदी, नाला का पानी न पीयें, पानी क्लोरीनेशन कर के पीयें, सड़ी-गली सब्जी, फल, बासा खाना न खायें, मांस का उपयोग बरसात के दिनों में सेवन न करें। व्यक्तिगत स्वच्छता अपनायें, खाने के चीजों को छूने से पहले साबुन से अच्छी तरह हाथ धोयें, संक्रमित चीजों को छूने के बाद साबुन से अच्छी तरह हाथ धोयें, भोजन खाने के पहले या शौच के बाद हाथों को अच्छी तरह साबुन से धोयें, स्वच्छ शौचालय का उपयोग करें।

उपचार – डॉ. के परामर्श से उल्टी, दस्त के लिए टेबलेट फ्यूराजोलाडिन, मेट्रोजिन डायक्लोमिन, मेट्रोक्लोरापामाइड, जिंक, ओ.आर.एस. का घोल, खीरा, दही, सिकंजी, चावल का पानी तथा तरल पदार्थ अधिक मात्रा में सेवन करें। सुझाव – दस्त से संबंधित संक्रामक बीमारी होने पर नजदीकी अस्पताल जायें, ग्राम स्तर में आशा कार्यकर्ता डीपो होल्डर के माध्यम से जीवन रक्षक दवाइयां प्राप्त करें। बरसात के दिनों में वेक्टर जनित रोग जैसे मलेरिया, डेंगु, चिकुनगुनिया, फायलेरिया जैसे गंभीर बीमारी होती है। गंदा पानी, नाली, गडढों में पानी एकत्रित होने से मच्छर के लारवा से अण्डें पनपते हैं। मलेरिया – मादा एनाफिलिस मच्छर के काटने से मलेरिया होता है। डेंगू – डेंगू का लारवा साफ पानी में पैदा होता है जैसे कूलर, टूटे हुए टायर, टंकी में एडीज मच्छर के लारवा पनपते है। एडीज मच्छर के काटने से डेंगू होता है। चिकुनगुनिया – इसका वायरस सीधे हडडी पर अटैक करता है जिसे असहनीय दर्द होता है।

मलेरिया, डेंगू, चिकुनगुनिया, फायलेरिया कैसे बचें – घर के आस-पास की सफाई रखें, पानी इकटठा न होने दें, गडडों को भरे जायें, टायर, कबाड़ सामान ढंक्कर रखें। इनमें पानी इकट्ठा नहीं होने दें, कूलर व टंकी का पानी को एक सप्ताह में खाली करें, नीम का धुआं करें, शाम के समय खिड़की दरवाजा बंद रखें, रात्रि में सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें। पूरी आस्तीन के कपडे़ पहनें।

मच्छर भगाने वाले साधन जैसे- क्रीम, क्वाइल, रिपेलेन्ट इत्यादि का उपयोग करें। टायर, कबाड़ सामान ढंक्कर रखें। इनमें पानी इकट्ठा नहीं होने दें। बुखार आने पर तत्काल स्वास्थ्य केन्द्र में जांच करायें। .

सुझाव – बुखार आने पर नजदीकी अस्पताल जाकर खून की जांच कारायें एवं ग्रामीण क्षेत्र में आशा कार्यकर्ता के पास जाकर खून की जांच करायें और दवायें प्राप्त करें।

 

 

 

 

 

 

 

समीक्षा बैठक आज

 

मण्डला 21 जून 2022

त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2022 में प्रथम चरण के निर्वाचन हेतु तैयारियों के संबंध में 22 जून को प्रातः 11 बजे से जिला योजना भवन में समीक्षा बैठक आयोजित की गई है। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

Related posts

जिला स्तरीय होमगार्ड्स एवं सिविल डिफेंस स्थापना दिवस समारोह 6 दिसंबर को

Reva India News

प्रधानमंत्री आवास बी.एल.घटक के हितग्राही एक सप्ताह में निर्माण कार्य प्रारंभ करें

Reva India News

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने प्रोजेक्ट ज्ञानसूत्र पुस्तिका का विमोचन किया

Reva India News

Leave a Comment