Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

खनिज विभाग द्वारा अवैध उत्खनन में शामिल ट्रेक्टर को थाना के सुपुर्द किया गया

मंडला 24 अक्टूबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन में जिले में खनिज विभाग मण्डला द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, अवैध परिवहन तथा अवैध भण्डारण के विरूद्ध सतत् रूप से कार्यवाहियों की जा रही है। जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि जिसके तहत बुधवार को विकासखंड घुघरी और बिछिया क्षेत्र अन्तर्गत खनिज मुरूम एवं गिट्टी का अवैध परिवहन/भण्डारण में संलिप्त 2 वाहन न्यू वाहन पावर ट्रेक्टर एवं न्यू वाहन सोनालिका ट्रेक्टर को खनिज विभाग के द्वारा जप्त किया गया। उन्होंने बताया कि अवैध उत्खनन में संलिप्त वाहन को जप्त कर शासकीय अभिरक्षा में संबंधित थाना प्रभारी, थाना घुघरी, थाना प्रभारी, थाना बिछिया की सुपुर्दगी में दिया गया। उक्त वाहन के विरूद्ध म०प्र० खनिज ( अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के प्रावधानों के तहत् प्रकरण दर्ज कर कलेक्टर न्यायालय प्रेषित किया जा रहा है। उक्त कार्यवाही सहायक खनि अधिकारी, खनि निरीक्षक, एवं खनिज अमले द्वारा की गई।

Related posts

राजस्व एवं पुलिस अधिकारी अपने क्षेत्रों का करें संयुक्त भ्रमण – हर्षिका सिंह कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिए निर्देश

Reva India News

मंडला गॉट टैलेंट के सेमीफाइनल में शामिल हुए कलेक्टर प्रतिभागियों का बढ़ाया हौसल

Reva India News

सीईओ जिला पंचायत ने नैनपुर जनपद सभा कक्ष में ली समीक्षा बैठक

Reva India News

Leave a Comment