Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मेहर बाबा ट्रस्ट देवदरा की भूमि हेतु दावा आपत्ति 9 नवंबर 2024 तक आमंत्रित

मंडला 25 अक्टूबर 2024

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मंडला ने सर्व साधारण को इश्तहार के माध्यम से सूचित किया है कि समाचार पत्रों के माध्यम से शिकायत प्राप्त हुई है कि मेहर बाबा ट्रस्ट देवदरा तहसील व जिला मण्डला की भूमि को कुछ व्यक्तियों के द्वारा कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर क्रय विक्रय कर रहे हैं और उस भूमि में लगे वृक्षों को बिना अनुमति के काटा जा रहा है। उन्होंने बताया कि ग्राम देवदरा, पटवारी हल्का नं0 55 तहसील मण्डला स्थित भूमि खसरा नम्बर 158 रकबा 0.267 हे. वर्ष 1954-55 में शासकीय घास मद में दर्ज होना पाया गया है। खसरा वर्ष 2024-25 में उक्त भूमि एम. एस. ईरानी ऊर्फ मेहर बाबा प्रबंधक धीरेन्द्र चौधरी के नाम पर दर्ज है। जिसके कारण खसरा नम्बर 158 की जांच की जा रही है। साथ ही ग्राम देवदरा स्थित भूमि खसरा नम्बर 157 एवं 159 रकबा क्रमशरू 9.032 हे0 एवं 1.781 हे0 पूर्व/वर्तमान में मेहर बाबा ट्रस्ट के नाम पर दर्ज होने से उक्त भूमि की भी जांच प्रचलित में है। उन्होंने बताया कि क्रय विक्रय किये जाने से शासन का हित प्रभावित होने तथा अनावश्यक रूप से वाद बढ़ने की संभावना है। ग्राम देवदरा, पटवारी हल्का नं0 55 तहसील मण्डला स्थित भूमि खसरा नम्बर 157, 158 एवं 159 रकबा क्रमशः 9.032 हे0, 0.267 हे0 एवं 1.781 हे. के संबंध में किसी पक्ष को किसी प्रकार की आपत्ति या दावा करना हो एवं स्वामित्व संबंधी अभिलेख सहित इस न्यायालय में पेशी तारीख 9 नवंबर 2024 को या इसके पूर्व उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकते हैं।

Related posts

कलेक्टर ने किया सीनियर आदिवासी कन्या छात्रावास का निरीक्षण

Reva India News

जन कल्याण शिविर में प्राप्त आवेदनों को गंभीरता से लें, समुचित निराकरण भी सुनिश्चित करें- कलेक्टर उर्वरक वितरण, योग दिवस, कृषि, उद्यानिकी और मत्स्य पालन गतिविधियों पर फोकस, सीएम हेल्पलाईन की नॉन अटेंड शिकायतों पर जुर्माना अधिरोपित करने के निर्देश

Reva India News

माता शबरी कन्या शिक्षा परिसर चटुआमार में अतिथि शिक्षकों के लिए आवेदन आमंत्रित

Reva India News

Leave a Comment