Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

21 पंचायतों में ’आरोग्यम मंडला’ जन स्वास्थ्य शिविर 9 नवंबर को

मंडला 8 नवंबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन में 9 नवंबर 2024 दिन शनिवार को 21 ग्राम पंचायतों में ’आरोग्यम मण्डला’ जन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत आमजन को ग्राम पंचायत स्तर पर ही प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराया जाएगा।  प्राप्त जानकारी के अनुसार 9 नवंबर को समस्त विकासखंडों के चिन्हित ग्राम पंचायतों में आरोग्यम मंडला जन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। विकासखंड मंडला में ग्राम पंचायत सागर, खुरसीपार और निरदगढ़ में शिविर लगाए जाएंगे। विकासखंड नैनपुर में ग्राम पंचायत पुर्तरा, धनपुरी माल और रेवाड़ा, विकासखंड बिछिया में ग्राम पंचायत नेवसा भपसा, इमलिया और पड़रिया, विकासखंड बीजाडांडी में ग्राम पंचायत मगरधा और भटाडुंगरिया माल, विकासखंड मोहगाँव में ग्राम पंचायत मुनू और खीसी, विकासखंड घुघरी में ग्राम पंचायत कचनारी और भैंसवाही, विकासखंड मवई में ग्राम पंचायत पौंड़ीबहरमुंडा और भाड़ा, विकासखंड नारायणगंज में ग्राम पंचायत पड़रिया नारायणगंज और खैरी, विकासखंड निवास में ग्राम पंचायत अमगवां और जंगलिया में शिविर लगाए जाएंगे।

Related posts

बिछिया जनपद सदस्य एवं पंचायतों के सभी पदों के लिए आरक्षण से संबंधित समस्त कार्यवाही 25 को जनपद मंडला सभाकक्ष में

Reva India News

आईएफएमआईएस एवं ऑनलाईन कोषालय कार्यों से संबंधित प्रशिक्षण संपन्न

Reva India News

दस्तक अभियान के तहत घर-घर होगी बच्चों की स्क्रीनिंग

Reva India News

Leave a Comment