Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने महिष्मति घाट (रपटाघाट) का निरीक्षण किया

मंडला 8 नवंबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने शुक्रवार को महिष्मति घाट (रपटाघाट) का निरीक्षण किया। उन्होंने महिष्मति घाट (रपटाघाट) में स्थल चिन्हित कर पंचचौकी महाआरती आयोजित करने के लिए मंच की पुताई करने के निर्देश दिए। एकादशी से महिष्मति घाट (रपटाघाट) में माँ नर्मदा जी की पंचचौकी महाआरती प्रारंभ की जाएगी। पंचचौकी महाआरती में जिले के सभी जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, श्रद्धालु और मंदिर समितियों के प्रमुख शामिल होंगे। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने महिष्मति घाट (रपटाघाट) नर्मदा नदी में साबुन से नहाने और कपड़े धोने वालों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिससे नर्मदा नदी का जल साफ व स्वच्छ प्रवाहित होता रहे। उन्होंने महिष्मति घाट (रपटाघाट) में पुलिस और नगरपालिका के कर्मचारियों की ड्यूटी में तैनात रहने को कहा। महिष्मति घाट (रपटाघाट) में रोजाना साफ-सफाई और प्रकाश का प्रबंध होगा। अस्त-व्यस्त फैली हुई विद्युत तारों को व्यवस्थित ढंग से स्थापित की जाएगी। अपूर्ण व अधूरी दीवारों में पुताई का कार्य पूर्ण करने को कहा। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित वर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्री अरविंद कुमार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री गजानंद नाफड़े सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

34 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए

Reva India News

गांधी जयंती के अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

Reva India News

गेहूँ फसल हेतु कृषकों को सलाह

Reva India News

Leave a Comment