Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राज्यपाल छत्तीसगढ़ श्री रमेन डेका का हैलीपैड में किया गया भव्य स्वागत

मंडला 29 नवंबर 2024

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका का गुरुवार को ग्राम रिपटा विकासखंड निवास में स्थित हैलीपैड में आगमन हुआ। राज्यपाल श्री रमेन डेका का कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा और पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। राजपाल श्री रमेन डेका मंडला जिले के सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते के घर में वैवाहिक कार्यक्रम में  शामिल होने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने वर वधु वेदप्रकाश कुलस्ते और निकिता का विवाह संपन्न होने पर उन्हें आशीर्वाद दिया। हैलीपेड में स्वागत के दौरान कमिश्नर जबलपुर श्री अभय वर्मा, आईजी बालाघाट श्री संजय कुमार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, अपर कलेक्टर श्री अरविंद सिंह सहित विभाग अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

प्रोजेक्ट संकल्प की सफलता में प्राचार्यों की भूमिका महत्वपूर्ण – कलेक्टर श्री धोटे प्रत्येक सांदीपनि विद्यालय से कम से कम 2-2 विद्यार्थियों का आईटीआई और नीट में चयन सुनिश्चित करें

Reva India News

मेधावी छात्रों को एसबीआई ने दिया तोहफा

Reva India News

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 118 आवेदकों की समस्या

Reva India News

Leave a Comment