Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

वृन्दावन कोतवाली के रमणरेती चौकी क्षेत्र क्षेत्र में गोलियों की तड़-तड़ाहट

 

वृन्दावन स्कॉन मंदिर के पीछे भारतीय गो सेवा समिति के अध्यक्ष गोपाल गौतम पुत्र स्वर्गीय महेश गौतम को जान से मारने की नीयत से चलायी गोली इस्कॉन मंदिर के समीप गोलियों की तड़तड़आहट सुन दहशत में आए क्षेत्रवासी इससे पहले की कुछ समझ पाते आरोपी पुलिस को खुला चैलेंज देते हुए भाग खड़े हुए, बताते चलें कि बीती रात सुनरख से किशोरपुरा अपने घर जा रहे कृष्णकांत गौतम उर्फ़ गोपाल के साथ पुनीत गौतम और उसके साथियों ने मारपीट करते हुए गोली चला दी, गोपाल ने भाग कर अपनी जान बचाई, गोली गोपाल को लगने की बजाय राह चलते एक श्रद्धालु कमलकांत शर्मा पुत्र जय अवतार शर्मा निवासी एलोरा माफी थाना असमोली जिला संभल के पैर में लगी ,सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, गोपाल ने बताया कि पुनीत से उसकी जमीन को लेकर पुरानी रंजिश चल रही है जिसकी वजह से पुनीत और उसके साथियों ने जानलेवा हमला करते हुए घटना को अंजाम दिया, गोपाल की तहरीर पर धारा 115 (2) 109 ,125 और 126,(2 )के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है रमन रेती चौक प्रभारी शिव शरण सिंह को जांच सौंप दी गई है ,घटनास्थल पर एसपी सिटी डॉ अरविंद और CO सदर एवं थाना प्रभारी रवि त्यागी पहुंच गए और अपराधियों की तलाश में पुलिस टीम को लगा दिया है, अब देखने वाली बात यह है कि वृंदावन में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और पुलिस का उन्हें कतई खौफ नहीं है ऐसे में आमजन दहशत में है और श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर भी प्रश्न चिन्ह लगता है अब देखते हैं पुलिस आरोपियों को पकड़ पाती है या सिर्फ लीपा पोती कर मामले का पटाक्षेप कर दिया जाता है

Related posts

वेक्सीन हमें कोरोना वायरस से बचाती है, मैंने वैक्सीन लगवाया है, अब आपकी बारी – आयुषी  

Reva India News

ग्राम जंतीपुर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल प्रगति का पारस शिक्षा है, जिससे समाज आगे बढ़ेगा – राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल जननायकों के सर्वस्व बलिदान से हम सीख लें – राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 22 सितम्बर 2023

Reva India News

Leave a Comment