Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

संजीनी बरकड़े के होठों पर लौटी मुस्कान एक सफल उपचार की प्रेरक कहानी

मंडला, 23 अप्रैल 2026

जिले के ग्रामीण क्षेत्र से एक ऐसी प्रेरक सफलता की कहानी सामने आई है, जिसने न केवल एक मासूम बच्ची के जीवन में खुशियाँ लौटा दीं, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं की प्रभावशीलता को भी साबित किया है।

निवास विकासखंड के ग्राम लोहारी की 4 माह की बालिका ’’संजीनी बरकड़े’’, जन्म से ही कटे होंठ एवं तालू (क्लेफ्ट लिप एवं पैलेट) की समस्या से जूझ रही थी। इस जन्मजात समस्या के कारण बच्ची को दूध पीने और सामान्य विकास में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.जे. मोहंती के निर्देशन में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) की टीम द्वारा संजीनी की पहचान कर लगातार निगरानी की गई। समय रहते परिजनों को समझाइश देकर उचित उपचार के लिए प्रेरित किया गया।

परिवार की सहमति के बाद बच्ची को जबलपुर स्थित एक विशेष सर्जिकल एवं डेंटल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 26 मार्च को विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा सफल ऑपरेशन किया गया।

ऑपरेशन के बाद अब संजीनी के होंठ सामान्य दिखाई देने लगे हैं और उसके चेहरे पर मुस्कान लौट आई है। बच्ची के स्वस्थ होने से परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों ने इस सफलता के लिए स्वास्थ्य विभाग और आरबीएसके टीम का आभार व्यक्त किया।

यह कहानी दर्शाती है कि समय पर पहचान, सही मार्गदर्शन और सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का भी सफल उपचार संभव है। संजीनी की मुस्कान आज कई परिवारों के लिए उम्मीद और विश्वास की मिसाल बन गई है।

Related posts

स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान मातृशक्ति के लिए वरदान: मंत्री श्रीमती उइके बम्हनी बंजर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में पहुंची मंत्री

Reva India News

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 600 करोड़ से अधिक के कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

Reva India News

बगैर लायसेंस बड़ी मात्रा में पटाखों के भंडारण एवं विक्रय पर गोदाम सील करने की कार्यवाही की गई

Reva India News

Leave a Comment