Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ज्ञानदीप स्कूल के निर्माणाधीन भवन का कलेक्टर ने किया निरीक्षण  

मंडला 25 फरवरी 2025

ज्ञानदीप इग्लिश मीडियम हायरसेकेंडरी स्कूल में बनाए जा रहे भवन का कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने निरीक्षण किया। नए बनाए जा रहे भवन में भूतल तथा प्रथम तल में चार-चार स्मार्ट क्लास रूम तथा द्वितीय तल में हॉल का निर्माण किया जाएगा, जिसमें विभिन्न पाठ्येत्तर गतिविधियों का संचालन हो सकेगा। इसके लिए पुराने ज्ञानदीप स्कूल के कार्यालय के भवन को ध्वस्त किया गया है। साथ ही नीव का कार्य प्रारंभ है। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने निर्देशित किया कि बच्चों की बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य में सावधानी रखें। तोड़े गए पुराने भवन का मलबा व्यवस्थित रखें। निर्माण में गुणवत्तायुक्त सामग्री का उपयोग सुनिश्चित करें। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मुन्नी वरकड़े सहित संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

सर्पदंश से मृत युवक के परिजनों को मिलेगी 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

Reva India News

चित्रा त्रिपाठी की खूबसूरती को देखकर चित्रा त्रिपाठी के चाहने वाले इनकी खूबसूरती को काफी ज्यादा पसंद ।

Reva India News

जिला चिकित्सालय में श्रेयांश विश्वकर्मा का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया

Reva India News

Leave a Comment