Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने स्थापना दिवस पर किया सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

 केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 148वीं वाहिनी ने अपने स्थापना दिवस के अवसर पर  रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम सीआरपीएफ के जवानों और स्थानीय समुदाय के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में  कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा और सीईओ जिला पंचायत  श्री श्रेयांस कूमट शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों को पौधे भेंट कर की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें कविताएं, लोक नृत्य, देशभक्ति गीत और सीआरपीएफ के शौर्य कथाएँ शामिल रही। सीआरपीएफ के जवानों और स्थानीय कलाकारों ने मिलकर इन प्रस्तुतियों को जीवंत बनाया,

 

                                       जिससे दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। इस अवसर पर  कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने सीआरपीएफ के जवानों को उनके समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ देश की आंतरिक सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और मंडला में उनकी उपस्थिति से क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने में मदद मिली है।

Related posts

केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री का दौरा कार्यक्रम

Reva India News

सकवाहकला को नषामुक्त गांव बनाने का संकल्प लिया महिलाओं ने जैदेपुर बनेगा स्वालंबी ग्राम का माॅडल

Reva India News

मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना संबंधी सोशल मीडिया की भ्रामक जानकारी से बचें आवश्यक दस्तावेजों के साथ किये जा सकते हैं आवेदन

Reva India News

Leave a Comment