Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने एक जिला एक उत्पाद एवं उपार्जन की बैठक ली

मण्डला 16 जुलाई 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिले में एक जिला एक उत्पाद के तहत् चयनित कोदो-कुटकी फसल के प्रोत्साहन एवं प्रगति से संबंधित बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि कोदो-कुटकी की फसल के उत्पादन एवं इसके उत्पादों से अधिक से अधिक स्व-सहायता समूहों को जोड़ें। इसी प्रकार किसानों को भी कोदो-कुटकी की फसल के उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करें। श्रीमती सिंह ने जीएमडीआईसी एवं आजीविका मिशन प्रबंधक को निर्देशित किया कि समन्वय करते हुए स्व-सहायता समूहों की तकनीकि रूप से भी मदद करें। उन्होंने कहा कि स्व-सहायता समूह की महिलाओं को जनजातीय कला के उत्पादों के लिए प्रोत्साहित करें। इसी प्रकार हर्बल पौधे तुलसी की प्रोसेसिंग से संबंधित भी जरूरी निर्देश दिए।

कलेक्टर ने खाद्यान्न उपार्जन की समीक्षा करते हुए जिले में मूंग, उड़द के उपार्जन की स्थिति जानी। उन्होंने उप संचालक कृषि को वर्षा की कमी के चलते फसलों के बारे में जानकारी दी। कलेक्टर ने कहा कि जिले में खाद एवं बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रखें। उन्होंने वेयरहाउस के प्रोत्साहन के लिए प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।

Related posts

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में विज्ञान व गणित की रोचक जानकारी

Reva India News

मिलेट क्वीन लहरी बाई ने मंडला के श्री अन्न को दिलाई वैश्विक पहचान इंदौर में आयोजित ब्रिक्स एग्रीकल्चर समिट 2026 में हुई शामिल, 21 देशों के प्रतिनिधियों ने सराहा

Reva India News

जिला खेल अधिकारी को सीएम हेल्पलाईन के निराकरण में 100 वेटेज स्कोर के लिए मिला प्रशस्ति पत्र

Reva India News

Leave a Comment