Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने किया माई की रसोई के शेड के निर्माण कार्य का निरीक्षण

मंडला 3 अप्रैल 2025

माहिष्मति घाट पर माई की रसोई के सामने बनाये जा रहे शेड के निर्माण कार्य का कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शेड निर्माण को शीघ्र पूर्ण करायें। शेड में लोगों के बैठने के लिए समुचित व्यवस्था करें। परिसर में लगाई गई सीमेंट की कुर्सियों को व्यवस्थित कराएं। शेड के पाइप और ग्रिल्स पर एक ही रंग से रंगाई कराएं। परिसर की नियमित साफ-सफाई कराएं। इस अवसर पर एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, तहसीलदार मंडला श्री हिमांशु भलावी, नगर पालिका परिषद मंडला के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

सहज सरल और जरूरतमंदो की आवाज थे परिहार  

Reva India News

मंडला पुलिस द्वारा “ऑपरेशन मुस्कान” अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Reva India News

राजस्व अधिकारियों को रिक्त पंच चुनाव में कानून व शांति बनाए रखने के आदेश जारी किए

Reva India News

Leave a Comment