Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

डोंगरगांव में श्रमदान से किया गया बोरी बंधान जल गंगा संवर्धन अंतर्गत जन अभियान परिषद ने आयोजित किया कार्यक्रम  

मंडला 4 अप्रैल 2025

विकासखंड मोहगांव के ग्राम डोंगरगांव में जल गंगा संवर्धन अंतर्गत बैठक एवं श्रमदान से जल संरक्षण हेतु बोरी बंधान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक राजेंद्र चौधरी द्वारा जल का महत्व बताते हुए जल गंगा संवर्धन अभियान में सहभागिता, वर्षा जल का स्टोरेज, वर्तमान स्थिति में पानी की समस्या, सोखता गड्ढा, नदी बावड़ी की साफ सफाई करना उनका संरक्षण करना, वर्षा के जल का प्रबंधन आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक उपरांत सभी के द्वारा जल संरक्षण का कार्य सकरहा नाला में बोरी बंधान का कार्य श्रमदान से किया गया। अंत में सभी ने जल संरक्षण का कार्य करने हेतु संकल्प लिया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत, सचिव कमलेश यादव, नवाकुर संस्था से ब्रजकुमार आर्मो, गोविंद कुरूम, मानिकलाल परते, रामगोपाल बंसल, मनीष सिंगौर, अनीता तिवारी, गीता साहू, मेंटर्स ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति पदाधिकारी शिवकुमार सोनवानी, शिवकुमार वरकड़े, राजेश कुमार वरकड़े, दीपक कुमार धुर्वे, चरणसिंह धुर्वे, किशोर तिलगाम, राधेलाल चौकसे, दस्सू यादव, मालती कुलस्ते मुख्यमंत्री समुदाय विकास कार्यक्रम के छात्र-छात्रा, जनप्रतिनिधि, मुकद्दम एवं ग्रामीणजन शामिल हुए।

Related posts

जब तक शिवराज मुख्यमंत्री रहेंगे व्यापम घोटाला चलता रहेगा- कांग्रेस * कांग्रेसियों ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

Reva India News

10 फरवरी को होगा 8310 वृक्षों का रोपण

Reva India News

7 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए

Reva India News

Leave a Comment