मंडला 4 अप्रैल 2025
रबी विपणन वर्ष 2025-26 के लिए समर्थन मूल्य पर गेहूं विक्रय करने हेतु किसान पंजीयन की अवधि 31 मार्च 2025 तक निर्धारित की गई थी। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा किसान पंजीयन की अवधि 9 अप्रैल 2025 तक बढ़ाई गई है। शेष किसान उक्त निर्धारित तिथि तक अपना पंजीयन करा सकते हैं।
