Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हवाईपट्टी ग्वारा में भव्य स्वागत किया गया  

मंडला 16 अप्रैल 2025

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बुधवार को हवाईपट्टी ग्वारा में आगमन हुआ। मुख्यमंत्री मंडला जिले के ग्राम पंचायत टिकरवारा में आयोजित मुख्यमंत्री विवाह/निकाह योजना में शामिल होने तथा 1.27 करोड़ मुख्यमंत्री लाड़ली बहनों को 1552.38 करोड़ रूपए, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 56.68 लाख हितग्राहियों को 340 करोड़ रूपए, 25 लाख बहनों को सिलेंडर रिफलिंग राशि, 57 करोड़ रूपए सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित करने और 232.08 करोड़ रूपए के निर्माण कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन करने पहुंचे थे।

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगमन पर प्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, सांसद प्रतिनिधि श्री जयदत्त झा, नगर भाजपा अध्यक्ष श्री शिवारानू राजपूत, श्री विनय मिश्रा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कमिश्नर जबलपुर श्री अभय वर्मा, आईजी श्री संजय कुमार सिंह, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा मौजूद थे।

Related posts

माहिष्मती कप पर चंद्रपुर ने किया कब्ज़ा  फाइनल में मुंबई को दी शिकस्त 

Reva India News

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 जनवरी

Reva India News

वरिष्ठ मूल शाला की छात्राओं ने वन स्टॉप सेंटर में मनाया रक्षाबंधन

Reva India News

Leave a Comment