Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जल गंगा संवर्धन अभियान: सीईओ जिला पंचायत ने रामनगर में श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश

मंडला 5 मई 2025

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत आज रानी महल, रामनगर में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट ने जन अभियान परिषद द्वारा आयोजित श्रमदान में सक्रिय रूप से भाग लिया। इस दौरान श्री कूमट ने अन्य स्वयंसेवकों के साथ मिलकर बेगम महल परिसर की साफ-सफाई की। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को स्वच्छता के महत्व और जल स्त्रोतों को स्वच्छ रखने की आवश्यकता के बारे में भी जागरूक किया।

सीईओ जिला पंचायत श्री कूमट ने कहा कि ’जल गंगा संवर्धन अभियान’ हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। रानी महल जैसे ऐतिहासिक स्थलों की स्वच्छता न केवल हमारी सांस्कृतिक धरोहर का संरक्षण है, बल्कि यह स्वस्थ और स्वच्छ भविष्य की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने जन अभियान परिषद के प्रयासों की सराहना की और नागरिकों से इस महत्वपूर्ण अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। श्रमदान कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, जन अभियान परिषद के सदस्यों और विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने मिलकर रानी महल के आसपास फैली गंदगी को साफ किया और परिसर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में योगदान दिया। इस अवसर पर उपस्थित स्वयं सेवकों और नवांकुर संस्थाओं के सदस्यों को जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई।

Related posts

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 8 सितम्बर 2022

Reva India News

विभागीय समन्वय से तैयार कराएं बिजनेस प्लान – सीईओ जिला पंचायत एपीसी की बैठक में निर्देश

Reva India News

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना अभिसरण समिति की बैठक 9 को

Reva India News

1 comment

Leave a Comment