Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बम्हनी बंजर में सिविल डिफेंस वॉलेंटियर्स के लिए आयोजित की गई प्रशिक्षण कार्यशाला

मंडला, 21 मई 2025

नगर परिषद बम्हनी में एसडीईआरएफ के प्लाटून कमाण्डर श्री हेमराज परस्ते एवं टीम द्वारा सिविल डिफेंस वॉलेंटियर्स के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन गया। इस वर्कशॉप में नागरिक सुरक्षा, नागरिक सुरक्षा की 12 सेवाएं, हवाई हमले के पूर्व, दौरान एवं बाद में करने वाली कार्यवाहियों, ब्लैकआउट की कार्यवाही में क्या करना चाहिए ?

इमरजेंसी सायरन आदि को विस्तार से समझाया गया। इमरजेंसी के दौरान किस तरह विक्टिम को लिफ्ट करना, मूव करना, प्राथमिक उपचार, पट्टी बांधना, स्प्लिंट का उपयोग, इंप्रोवाइज मैथड से स्ट्रेचर बनाना, विक्टिम को स्टेबलाइजेड करना जैसे विषयों का प्रैक्टिकल कर बताया गया। अग्नि दुर्घटना, आग बुझाने के तरीके, अग्निशमन यंत्र के प्रकार एवं उपयोग करने का तरीका सहित अन्य आपदा उपकरणों की जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष एवं वार्डो के पार्षद उपस्थित रहे।

Related posts

बीएलओ मतदाताओं और बीएलए से संपर्क कर त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करें अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने फोटो निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक ली

Reva India News

वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न

Reva India News

सोता रहा राजस्व और वन विभाग किसान ने काट डाले पेड़,अब चल रही जाँच,

Reva India News

Leave a Comment