Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सीईओ जिला पंचायत ने सीनियर आदिवासी बालक छात्रावास का निरीक्षण किया

मंडला, 24 मई 2025

सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट ने ग्राम खैरी में बनाए गए सीनियर आदिवासी बालक छात्रावास भवन का निरीक्षण किया। भवन में फर्नीचर एवं फिनीशिंग का कार्य किया जा रहा है, उपस्थित अधिकारियों से प्रगतिरत कार्यों की जानकारी लेते हुए उन्होंने कहा कि सभी कार्यों का बारीकि से निरीक्षण करें। भवन के पीछे की ओर बाऊँड्रीवाॅल का निर्माण कराएं। आवास कक्षों में बनाई जा रही आलमारी एवं अन्य फर्नीचर की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। स्मार्ट क्लास रूम में बेहतर इलेक्ट्रीफिकेशन कराएं। विद्युत रूम को पूरी तरह कवर करें। बिल्डिंग के दोनों सिरों पर आवश्यकतानुसार रैनवाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर बनाएं। भवन में लगाए गए इलेक्ट्रिक शाॅकेट को सुरक्षित कराएं। निरीक्षण के दौरान एसडीओ श्री आदित्य पांडे, उपयंत्री श्री आशीष तिवारी एवं श्री उरमिलिया सहित संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

बैकयार्ड कुक्कुट पालन योजना के तहत 56 इकाइयों का वितरण

Reva India News

एकलव्य, कन्या शिक्षा परिसर एवं आदर्श आवासीय विद्यालय में कक्षा छटवी में प्रवेश के लिए आवेदन 5 फरवरी तक

Reva India News

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

Leave a Comment