Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

माहिष्मति समर किड्स कैम्प-2 का समापन

मंडला, 30 मई 2025

नमामि नर्मदे महा आरती ट्रस्ट मंडला द्वारा माहिष्मति घाट में आयोजित किये जा रहे समर किड्स कैम्प-2 का शुक्रवार को समापन हुआ। समापन के अवसर पर कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा एवं सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांस कूमट उपस्थित हुए। इस अवसर पर कलेक्टर ने समर कैम्प में शामिल हुए बच्चों से चर्चा की। बच्चों ने अधिकारी द्वय को समर कैम्प में की गई गतिविधियों के बारे में बताया। नन्हें-मुन्हे बच्चों ने समर कैम्प में अभ्यास किये वैदिक मंत्र भी सुनाए। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कैम्प में भाग लेने वाले बच्चों को बधाई और शुभकामनाएं दी। समर कैम्प के इस द्वितीय बैच में कुल 81 बच्चों ने हिस्सा लिया। समापन अवसर पर कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत ने सभी बच्चों को प्रमाण पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया और उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर एसडीएम मण्डला श्रीमती सोनल सिडाम, तहसीलदार मण्डला श्री हिमांशु भलावी, सीएमओ नगर पालिका परिषद श्री गजानन नाफड़े, नमामि नर्मदे महा आरती ट्रस्ट के ट्रस्टी सदस्य, समर कैम्प के प्रशिक्षक, बच्चे तथा अभिभावक उपस्थित रहे।

Related posts

होटल एवं ढाबा पर की गई छापामार कार्यवाही

Reva India News

जनभागीदारी के साथ समाधान की दिशा में एक सार्थक पहल ग्राम पंचायत मझगांव में “संकल्प से समाधान” अभियान के अंतर्गत विशेष ग्राम सभा आयोजित

Reva India News

ज्ञानार्जन प्रोजेक्ट के तहत संचालित कोचिंग के लिए प्रवेश परीक्षा आज कक्षा 12 में अध्ययनरत और बारहवी उत्तीर्ण हो सकते हैं शामिल

Reva India News

Leave a Comment