Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ज्ञानार्जन प्रोजेक्ट के तहत संचालित कोचिंग के लिए प्रवेश परीक्षा आज कक्षा 12 में अध्ययनरत और बारहवी उत्तीर्ण हो सकते हैं शामिल

मंडला 28 जून 2024

मंडला जिले के विद्यार्थियों को जेईई तथा नीट की परीक्षा की तैयारी कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा प्रोजेक्ट ज्ञानार्जन संचालित किया जा रहा है। प्रोजेक्ट ज्ञानार्जन के माध्यम से जेईई तथा नीट की परीक्षाओं की तैयारी के लिए संचालित होने वाली कक्षाओं में शामिल होने के लिए 29 जून को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई है। यह प्रवेश परीक्षा उत्कृष्ट विद्यालय मंडला में होगी। जेईई कोचिंग के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा में गणित संकाय से कक्षा बारहवी में अध्ययनरत तथा कक्षा बारहवी उत्तीर्ण विद्यार्थी शामिल हो सकते हैं। इसी प्रकार नीट कोचिंग के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा में बायोलॉजी संकाय से कक्षा बारहवी में अध्ययनरत तथा कक्षा बारहवी उत्तीर्ण विद्यार्थी शामिल हो सकते हैं। प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए विद्यार्थी उत्कृष्ट विद्यालय मंडला में अपना पंजीयन करा सकते हैं अथवा परीक्षा दिनांक 29 जून को 11:30 बजे तक अपनी उपस्थिति देते हुए सहभागिता कर सकते हैं।

Related posts

कोरोना संक्रमण से बचाव – जन जागरूकता के लिए बजा सायरन कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक ने दी लोगों को मॉस्क लगाने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की समझाईश

Reva India News

केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते का दौरा कार्यक्रम

Reva India News

जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए शीर्ष 5 में मंडला का नाम हुआ शामिल

Reva India News

Leave a Comment