5 जून 2025, मंडला
जिला आपदा प्रबंधन के अंतर्गत मानसून सत्र 2025 में वर्षाकाल के दौरान नगरपालिका क्षेत्र मंडला में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए कार्यालय नगरपालिका परिषद मंडला के फायरब्रिगेड कक्ष में बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री गजानन नाफड़े को प्रभारी अधिकारी एवं प्रभारी तहसीलदार श्री हिमांशु भलावी को सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। वे बाढ़, आपदा की स्थिति में कंट्रोल रूम में आने वाली सभी समस्याओं, घटनाओं से पूर्णतः अवगत रहेंगे। बाढ़ नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 07642-251078, आपातकालीन फायरब्रिगेड नंबर 101 है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष संपूर्ण वर्षाकाल में 24 घंटे कार्यरत रहेगा। नगरपालिका स्तर पर गठित कंट्रोल रूम में सहायक कर्मचारियों की चक्रानुक्रम में ड्यूटी मुख्य नगरपालिका अधिकारी मंडला अपने स्तर से लगायेंगे।
