Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सीईओ जिला पंचायत ने किया प्रधानमंत्री जनमन आवास का निरीक्षण

                                        सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट ने मवई विकासखंड के भ्रमण के दौरान ग्राम इंद्री स्थित बैगा कॉलोनी में प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत निर्माणाधीन आवासों का  निरीक्षण किया। उन्होंने पूर्ण हो चुके आवासों के साथ-साथ अपूर्ण आवासों की भी विस्तृत जानकारी ली और निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान श्री कूमट ने निर्माण कार्य में तेजी लाने और गुणवत्तापूर्ण सामग्रियों का उपयोग सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शेष बचे आवास निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत ने बैगा समुदाय के लोगों से आत्मीय चर्चा की। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से बैगा महिलाओं को स्वसहायता समूहों से जुड़ने और इन समूहों के माध्यम से मुर्गी पालन, बकरी पालन सहित अन्य प्रकार के व्यवसाय करने के लिए प्रेरित करें। इस दौरान सीईओ जनपद पंचायत मवई सहित संबंधित अधिकारीगण भी उपस्थित थे।

Related posts

जिले के प्रभारी मंत्री का हुआ मंडला आगमन

Reva India News

21 मई को लगाए गए 66 कोविड टीके

Reva India News

मछली प्रजनन काल के दौरान 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्याखेट पर प्रतिबंध

Reva India News

Leave a Comment