Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मरार समाज ने प्रतिभावान छात्राओं को किया सम्मानित

 

 

आज दिनांक 7- 6- 2025 दिन शनिवार को प्रातः 10:00 बजे से संगीत कार्यक्रम के साथ सर्किल स्तरीय मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया सर्वप्रथम मुख्य अतिथियों के द्वारा खेरमाई माता की पूजा अर्चना के पश्चात महात्मा ज्योतिबा राव फुले एवं माता सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण के साथ पूजन अर्चन एवं जय घोष किया गया, अतिथियों का स्वागत के पश्चात नन्ही -नन्ही बच्चियों के द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत की गई।कक्षा 10वीं एवं 12वीं के सत्र 2023-24 एवं 2024-25 के 56 छात्र-छात्राओं को मंचासीन मुख्य अतिथियों के द्वारा पुरस्कार स्वरूप राशि एवं ट्रॉफी के साथ प्रमाण पत्र भेंट किए गए एवं बच्चों को सतत् आगे बढ़ने डिप्लोमा कोर्स करने की प्रेरणा दी गई छात्र-छात्राओं की पढ़ाई में आने वाली रूकावटों को दूर करने के लिए पालकों को मदद करने एवं पालकों को यह भी समझाइए दी गई कि अपने बच्चों की पढ़ाई में अपनी तरफ से किसी प्रकार की लापरवाही ना करे। हमारे समाज के बुद्धिजीवी शिक्षकों एवं समाज के विशिष्ट अतिथियों के द्वारा छात्र-छात्राओं एवं उनके पालकों को शिक्षा के विषय में उद्बोधन दिए गए। हमारे पूज्य महात्मा ज्योतिबा राव फुले एवं माता सावित्रीबाई फुले के आदर्शों एवं उनके विचारों से प्रेरणा लेने की आवश्यकता बताई गई।इस कार्यक्रम में हमारे समाज के पूर्व अध्यक्ष श्रीमान रामूलाल पंचेश्वर जी सभापति, विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमान बजारी लाल भांवरें जी जिला संरक्षक , श्री मान भागवत प्रसाद भांवरे जिला अध्यक्ष मरार समाज एवं श्रीमान नंदकिशोर विसेन जी उपाध्यक्ष जी रहे ।अतिथियों के अलावा मंच में श्री शैल कुमार पंचेश्वर जिला शिक्षा सलाहकार, श्री रामेश्वर खैरवार उपसरपंच नकाबल श्री बिहारी लाल अंचेश्वर जिला सदस्य श्री टेकराम अंचेश्वर जिला सदस्य कर्मचारियों श्री हीरालाल पंचेश्वर शिक्षक श्री कमलेश भांवरे शिक्षक, श्री मधुसूदन भांवरे शिक्षक, श्रीमति रोशनी भांवरे शिक्षिका, श्रीमति फूलवती भांवरे शिक्षिका, श्री रामप्रसाद मात्रे सेवानिवृत कर्मचारी एवं सर्किल की टीम मंचासीन रहे।सर्किल की टीम जिन्होंने रात दिन मेहनत करके अपना योगदान दिया श्री गोपाल प्रसाद पंचेश्वर अध्यक्ष चरन खैरवार उपाध्यक्ष श्री राधेश्याम भांवरे सचिव श्री राजेश भांवरे सहसचिव श्री अशोक कुमार भांवरे कोषाध्यक्ष श्री शैल कुमार पंचेश्वर मीडिया प्रभारी श्री धनलाल कांवरे प्रवक्ता श्रीमति अनुसूईया भांवरे महिला सर्किल अध्यक्ष श्रीमती अनुसूईया भांवरे सचिव, श्रीमति आरती भांवरे जनपद सदस्य रामनगर जिले के अन्य सर्किलों से भी अतिथियों की उपस्थिति रही, जिन्होंने अपना बहुमूल्य समय इस कार्यक्रम को दिया श्री राजेश खरे सर्किल अध्यक्ष जामगांव श्री कृष्णा भांवरे सर्किल अध्यक्ष माधोपुर, श्री रमेश भांवरे तिलई सर्किल अध्यक्ष, श्री निरंजन भांवरे जिला मीडिया प्रभारी, श्री गोरेलाल भांवरे जिला कोषाध्यक्ष की गरिमा में उपस्थिति रही, सर्किल के सभी ग्राम अध्यक्षों एवं सचिवों के साथ उनकी टीम, छात्र-छात्राओं एवं पालकों ,आम जन, महिला- पुरुष की उपस्थिति सराहनीय रही। इस कार्यक्रम में श्री देवी लाल भांवरे एवं श्री भगेला प्रसाद भांवरे पंडवानी गायक की टीम ने कार्यक्रम में समा बांध दिया, हमारे प्रवक्ताश्र धनलाल कांवरे जी की मनमोहक मंच संचालन से सभी गदगद हो गए, हमारे शिक्षकों के प्रेरणा स्रोत वचन बच्चों को आगे बढ़ने में मददगार होंगे। चूंकि यह सम्मान समारोह का कार्यक्रम था, इसीलिए सर्किल की टीम के द्वारा जिला अध्यक्ष जी का साल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया एवं सर्किल अध्यक्ष के द्वारा सभी ग्राम अध्यक्ष एवं सचिव जब हमेशा समाज सेवा में अपना बहुमूल्य समय देते हैं का भी तिलक बंधन एवं पुष्पगुच्छ से सम्मानित किया गया। साथ में हमारे ग्रामों के सिपाहियों को भी बैच लगाकर सम्मान दिया गया।हमारे समाज में विशेष योगदान देने वाले दिवंगत आत्मा स्वर्गीय श्री दुर्योधन भांवरे बिलगांव पूर्व जिला अध्यक्ष जो कि दूसरी पास होने के बाद भी हवाई जहाज से चीन देश की यात्रा कर चुके थे, समाज में हमेशा योगदान देने वाले स्वर्गीय श्री पेटल भांवरें सर्किल अध्यक्ष मक्के, स्वर्गीय श्रीचिरोंजी लाल भांवरे जिला महामंत्री, स्वर्गीय श्रीशेखूलाल भांवरे ग्राम अध्यक्ष चंदवारा, स्वर्गीय श्री अक्षय कुमार भांवरे ठेकेदार नकावल की कमी इस कार्यक्रम में सबको महसूस हुई प्रवक्ता के द्वारा इनका नाम आते ही सबकी आंखें नम हो गई जिनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौनधारण करने के पश्चात हमारे सर्किल अध्यक्षश् श्री गोपाल प्रसाद पंचेश्वर जी के द्वारा आभार प्रकट की गई तत्पश्चात श्री बिहारी लाल अंचेश्वर के द्वारा सभा समाप्ति की घोषणा की गई। इस कार्यक्रम में ग्राम समिति का योगदान बहुत ही सराहनीय रहा दिन में चाय नाश्ता एवं रात्रि में स्वादिष्ट गरमा गरम भोजन कराने के पश्चात सभी अतिथियों की विदाई की गई। जय फुले 🙏🙏

Related posts

सामूहिक विवाह समारोह की व्यवस्था हेतु ऑनलाईन निविदा 8 अप्रैल तक आमंत्रित

Reva India News

शासकीय आईटीआई में त्रुटि सुधार के लिए आवेदन 16 तक

Reva India News

अंतर्राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर किशोरी बालिकाओं के लिए शिविर का आयोजन

Reva India News

Leave a Comment