Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

युवा संगम रोजगार मेला का आयोजन 17 जून को होगा

16 जून 2025, मण्डला

जिला रोजगार अधिकारी मंडला ने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय मण्डला, आई.टी.आई. मण्डला एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र मण्डला के द्वारा संयुक्त रूप से युवा संगम के अंतर्गत रोजगार मेला का आयोजन 17 जून 2025 को नगरपालिका मण्डला के टाउनहाॅल में किया जा रहा है। मेला सुबह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कम्पनियों के द्वारा रोजगार के अवसर प्रदान किये जायेंगे। इच्छुक आवेदक रोजगार मेले में अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार पंजीयन एवं अन्य दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं। इस हेतु कोई मार्ग व्यय देय नही होगा।

Related posts

विद्यार्थियों को सिखाई माइंड मैपिंग शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मंडला में कैरियर की बात आपके साथ कैरियर वेबिनार संपन्न

Reva India News

पाठ्यक्रम संबंधी प्रायोगिक कार्य करवाने गाँव-गाँव पहुँच रही चलित प्रयोगशाला

Reva India News

बलराम तालाब योजना का लाभ लेने करें ऑनलाईन आवेदन  

Reva India News

Leave a Comment