Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

भारी बारिश एवं तूफान के बीच विद्युत व्यवस्था बनाये रखने विद्युत विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा 33/11 के.व्ही. लाईन पर अथक प्रयास से विद्युत सुचारू किया गया

23 जून 2025, मंडला

मण्डला (संचा/संधा) वृत्त के अंतर्गत आने वाले मण्डला संभाग में रात्रि अचानक आई तेज बारिश एवं तूफान के कारण भारी-भरकम सागौन का पेड़ गिर गया जिससे विद्युत लाईन क्षतिग्रस्त हो गई और संपूर्ण क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था बाधित हो गया था।

मण्डला संभाग के अंतर्गत कलेक्ट्रेट कार्यालय के पास स्थित 33/11 के.व्ही. सिविल वन एवं सिविल टू फीडर पर एक सागौन का पेड़ गिरने से विद्युत लाईन क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रात 12 बजे अधीक्षण अभियंता (संचा/संधा) वृत्त मण्डला मो. अयुब खान के मार्गदर्शन में समस्त अधिकारी एवं तकनीकी अमला द्वारा भारी बारिश के बीच अथक प्रयास व अत्याधिक जोखिम एवं चुनौतीपूर्ण कार्य तत्परता से निवारण कर लगभग रात्रि 4 बजे तक विद्युत तारों को पुनः जोड़कर विद्युत आपूर्ति की गई एवं विद्युत व्यवस्था सुचारू कर सराहनीय कार्य किया गया। इसी प्रकार बिछिया संभाग के अंतर्गत तेज आंधी बारिश से कई ग्रामों में विद्युत व्यवधान उत्पन्न हुआ। ग्राम छपरतला, कुडेला एवं मवई जैसे घने वन से घिरे ग्रामों में कई जगह पेड़ लाईनों पर गिरे जिससे लाईन क्षतिग्रस्त हो गया। लेकिन बिछिया संभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों के कार्यकुशलता एवं कार्य के प्रति निष्ठा के कारण लाईन का सुधार कार्य कर विद्युत सुचारू किया गया।

अधीक्षण अभियंता (संचा/संधा) वृत्त मण्डला मो. अयुब खान द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि ऐसे आपातकालीन मौसम में कृपया संयम बनाए रखें एवं विभाग का सहयोग करें। विभाग की प्राथमिकता है कि हर परिस्थिति में जनसामान्य को निर्बाध विद्युत आपूर्ति कराई जाए।

Related posts

प्रदेश उपाध्यक्ष बनें रत्नेश दुबे

Reva India News

मंडला के पहलवानों ने राज्य स्तर पर लहराया परचम, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

Reva India News

8 नवंबर को सीधी भर्ती हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के समक्ष उपस्थित होवें

Reva India News

Leave a Comment