Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

डायरिया रोको अभियान के तहत पेयजल स्त्रोतों का किया क्लोरिनेशन

27 जून 2025, मंडला

जिला कलेक्टर मंडला श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग खंड मंडला कार्यपालन यंत्री श्री मनोज भास्कर के मार्गदर्शन में विकासखंड स्तर में गठित क्लोरिनेशन टीम द्वारा जिले के ग्रामों में स्थापित हैंडपंपों में जर्मेक्स, ब्लीचिंग पाउडर डालकर क्लोरिनेशन किया जा रहा है। ब्लॉक बीजाडांडी के ग्राम बेलखेड़ी, बीरमपुर, उदयपुर, भट्टा डुंगरिया माल, चैरई, लहसर, मोहदा में ब्लॉक घुघरी के ग्राम जुनवानी, धनगांव, खजरी, ददरगांव, उमरिया, नेझर, पीपरदोन, जोगी लुधिया, ईश्वरपुर में ब्लॉक मोहगांव के ग्राम देवगांव, बिन्झी, इंद्रा माल, इंद्रा रैयत, बनियातारा, ब्लॉक बिछिया के ग्राम अंजनिया, अहमदपुर, चांगारिया ब्लॉक मंडला के ग्राम खारी, सिलपुरी, कूड़ो पानी, केहरपुर, कन्हारी में, ब्लॉक नारायणगंज के ग्राम तिलगांव, ग्वारा, सोढर, बरबसपुर, चिरि, लालीपुर, गुजरसानी, हर्राटिकुर में एवं ब्लॉक नैनपुर के ग्राम धनौरा, कामता में क्लोरिनेशन किया गया। क्लोरिनेशन के साथ-साथ टीम द्वारा ग्रामीणों को पेयजल स्त्रोतों के आसपास साफ-सफाई करने, नियमित रूप से पानी की जांच, क्लोरिनेशन करने एवं पीने के लिए शुद्ध पानी के उपयोग की जानकारी दी गई।

Related posts

रबी उपार्जन में शॉर्टेज प्रकरणों का 4 दिवस में निराकरण करें – कलेक्टर

Reva India News

कलेक्टर ने किया ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण

Reva India News

मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन 29 अक्टूबर को होगा

Reva India News

Leave a Comment