Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रशासन आपके द्वार : ग्रामीणों को मिली सरकारी योजनाओं की जानकारी

मंडला, 28 जून 2025
मंडला जिले के नक्सल प्रभावित बिछिया अनुविभाग के वनांचल क्षेत्र में प्रशासन आपके द्वार चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में ग्राम बांदरवाडी में भी ग्रामीणों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने और उन्हें लाभांवित करने के उद्देश्य से चौपाल लगाई गई। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन में आयोजित इस पहल का लक्ष्य प्रशासन को सीधे ग्रामीणों के द्वार तक पहुंचाना है, जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं और सेवाओं का सीधा लाभ मिल सके।
बिछिया अनुविभाग की अनुविभागीय दण्डाधिकारी श्रीमती सोनाली देव के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में अधिकारी-कर्मचारियों ने सीधे गांव में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और मौके पर ही समस्याओं का निराकरण भी किया। श्रीमती सोनाली देव ने बताया कि नक्सल प्रभावित ग्राम पंचायतों में ये कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे, जिसका मुख्य उद्देश्य प्रत्येक ग्रामीण को सरकार की योजनाओं और सेवाओं का लाभ दिलाकर उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाना है।

101 आवेदन प्राप्त, 94 आवेदन का मौके पर ही निराकरण
बांदरवाडी में आयोजित प्रशासन आपके द्वार चौपाल में ग्रामीणों ने विभिन्न योजनाओं के संबंध में अपने आवेदन प्रस्तुत किए। कुल 101 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें पंचायत एवं ग्रामीण विभाग के 16, स्वास्थ्य विभाग के 67, पीएचई के 1, पशु चिकित्सा विभाग के 3, खाद्य विभाग के 2, महिला एवं बाल विकास के 2, राजस्व विभाग के 4, कृषि विभाग के 5, सहकारिता के 1 आवेदन शामिल थे। इनमें से पंचायत एवं ग्रामीण विभाग के 16, स्वास्थ्य विभाग के 67, पशु चिकित्सा विभाग के 3, महिला एवं बाल विकास के 2, कृषि विभाग के 5, सहकारिता के 1 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर आवेदकों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। शेष 7 आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण कर समुचित निराकरण किया जाएगा।

Related posts

रज़ा स्मृति में आज दिखेगा चित्रकारी, काव्य पाठ और शास्त्रीय नृत्य का अनोखा समागम भरतनाट्यम और ओडिसी नृत्य की अनोखी जुगलबंदी प्रस्तुत करेंगी नृत्यांगना आरोही मुंशी व अरुणिमा घोष

Reva India News

बरसात के दिनों में दस्त, डायरिया रोग से अपना बचाव करें

Reva India News

मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण की तैयारियों को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आज

Reva India News

Leave a Comment