Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शासकीय आईटीआई मंडला में अप्रेंटिसशिप मेला 2 जुलाई को

30 जून 2025, मंडला

2 जुलाई को शासकीय आईटीआई मंडला में प्रातः 10 बजे से टाटा मोटर्स सांणद गुजरात के लिए अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन किया जायेगा। इस मेले में सभी 10वी, 12वी, आईटीआई पास एवं आईटीआई के फाइनल ईयर के अभ्यर्थी भी सम्मिलित हो सकते हैं। कंपनी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को 14649 रूपये प्रतिमाह स्टायपेंड, बोनस 2500 रूपये, फ्री कैन्टीन एवं अन्य सुविधाएं दी जायेंगी। इच्छुक अभ्यर्थी उक्त दिनांक को अपने शैक्षणिक दस्तावेज 10वी, 12वी आईटीआई के मार्कशीट, आधार कार्ड के साथ उपस्थित होवें। अधिक जानकारी के लिए शासकीय आईटीआई मंडला में संपर्क करें।

Related posts

किसान पंजीयन 14 अक्टूबर तक

Reva India News

1 कोरोना मरीज स्वस्थ हुआ

Reva India News

परिवहन एवं पुलिस अधिकारियों ने ली ऑटो एवं टैक्सी चालकों की बैठक

Reva India News

Leave a Comment