Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नैनपुर में वाहनों की सघन जांच: 26 हजार का जुर्माना

30 जून 2025, मंडला

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन और अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नैनपुर श्री आशुतोष ठाकुर के मार्गदर्शन में नैनपुर में राजस्व, परिवहन और यातायात पुलिस द्वारा वाहनों की सघन जांच की गई। इस संयुक्त अभियान में कुल 6 वाहनों पर 26 हजार का जुर्माना लगाया गया। जांच के दौरान वाहनों के परमिट, फिटनेस, बीमा, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र और चालक लाइसेंस की गहनता से जांच की गई। इसके अतिरिक्त वाहनों की गति (स्पीड), ओवरलोडिंग और हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट की भी जांच की गई।

अभियान के दौरान वाहन क्रमांक एमपी 21 एच 1468 के चालक के पास वैध लाइसेंस नहीं पाए जाने पर 5 हजार का जुर्माना लगाया गया। इसी प्रकार वाहन क्रमांक एमपी 22 जी 3573 में पीयूसी प्रमाण पत्र नहीं होने पर 5 हजार का शमन शुल्क जमा कराया गया। वाहन क्रमांक एमपी 50 जेडडी 9355 ओवरलोड पाए जाने पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। इन तीन वाहनों के अतिरिक्त तीन अन्य वाहनों से भी कुल 6 हजार का शमन शुल्क मोटरयान अधिनियम 1988 के अंतर्गत जमा कराया गया। कार्यवाही में जिला परिवहन अधिकारी विमलेश गुप्ता, तहसीलदार नैनपुर पूजा राणा, सहायक उप निरीक्षक लिखन सिंह टेकाम और अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

Related posts

जन सहभागिता से जल स्त्रोत कुएं की हुई साफ-सफाई, जल संरक्षण का दिया संदेश

Reva India News

पीएचई मंत्री संपतिया उइके ने ग्राम भड़िया में जन आरोग्यम शिविर का निरीक्षण किया

Reva India News

आपकी जीवन रक्षा ही परिवार की सच्ची सुरक्षा – कलेक्टर श्री मिश्रा

Reva India News

Leave a Comment