Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले के प्रतिभावान विद्यार्थियों को लेपटॉप राशि की गई वितरित जिला योजना भवन में मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान समारोह  

मंडला 4 जुलाई 2025

प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत कक्षा 12वी के मेधावी छात्र छात्राओं को जिला योजना भवन में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, एसपी श्री रजत सकलेचा, सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट सहित अन्य अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने लैपटॉप राशि के चैक वितरित किए। सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते भी वीसी के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े। विदित है कि जिले में कक्षा बारहवी में 75 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाले 1141 विद्यार्थियों को प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत लेपटॉप क्रय करने के लिए यह राशि प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के द्वारा भोपाल कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसका लाईव प्रसारण जिला योजना भवन में मौजूद जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों द्वारा देखा व सुना गया।

वीसी के माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्री कुलस्ते ने सभी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों, शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की इस अभिनव पहल की शुरूआत की गई है। मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान आज किया जा रहा है। मंडला जिले के एक हजार से अधिक विद्यार्थियों को प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के माध्यम से लेपटॉप राशि वितरित की जा रही है। इस उपलब्धि के लिए जिला प्रशासन को भी बधाई प्रेषित की। उन्होंने कहा कि हमारे शिक्षकों की लगन एवं मेहनत और विद्यार्थियों के अनुशासन के बदौलत यह उपलब्धि हासिल हुई है इसे इसी तरह बरकरार रखा जाए।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में नित नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं। इस कड़ी में विद्यार्थियों को निःशुल्क गणवेश, किताबें, साईकिल प्रदान की जा रही है। साथ ही स्कूटी योजना एवं सुपर 100 योजना के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था को बेहतर स्वरूप प्रदान किया जा रहा है। कक्षा बारहवी से उत्तीर्ण विद्यार्थियों को आज लेपटॉप प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील करते हुए कहा कि इसका उपयोग सकारात्मक सोच के साथ अपने कैरियर को बेहतर बनाने के लिए करें। कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष मंडला श्री विनोद कछवाहा, श्री जयदत्त झा, श्री संदीप सिंगौर ने भी संबोधित कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में सांकेतिक रूप से श्रेया पटेल, सोनम पाठक, दीपाली यादव, आशुतोष वंदेवार, रूपल यादव को लेपटॉप राशि का चैक प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मुन्नी वरकड़े, एसी ट्राईबल श्रीमती वंदना गुप्ता, संयुक्त कलेक्टर श्री सीएल वर्मा सहित अन्य अधिकारी, विद्यार्थी मौजूद थे। कार्यक्रम का आभार जिला पंचायत सीईओ श्री श्रेयांश कूमट ने किया। कार्यक्रम का संचालन श्री अखिलेश उपाध्याय द्वारा किया गया।

Related posts

महाभियान के पहले दिन जिले में 11157 लोगों का हुआ वैक्सीनेशन वैक्सीनेशन महाभियान की आगामी प्लानिंग पर हुई चर्चा

Reva India News

शिकायत निवारण हेतु अस्थाई उपभोक्ता सेवा केन्द्र पॉवर हाऊस मण्डला में स्थापित

Reva India News

प्रभारी मंत्री श्री जायसवाल का मंडला आगमन आज

Reva India News

Leave a Comment