Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

खटारा बसों एवं डम्फरों पर कड़ी कार्यवाही करें – कलेक्टर जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए गए निर्देश

मंडला 7 जुलाई 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में निर्देशित करते हुए कहा कि सभी स्कूल बसों के फिटनेस की जांच करें। खटारा बसों एवं डम्फरों पर कड़ी कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि नागरिकों को सीटबेल्ट लगाकर और हेलमेट पहनकर वाहन चलाने के लिए प्रतिदिन एक घंटे का अभियान चलाएं जिसमें लोगों को इसके लिए समझाईश दें। उन्होंने कहा कि लोडिंग तथा अनलोडिंग का समय निश्चित करें, यदि कोई ट्रांसपोर्टर निर्धारित समय के अलावा नियम उल्लंघन करता है तो उस पर नियमानुसार कार्यवाही करें। आवश्यकता अनुसार एफआईआर भी करें। एमपीआरडीसी के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि खड़देवरा से रामनगर रोड पर एनएच 30 से मिलने वाले चौराहे के पूर्व स्पीड ब्रेकर बनाएं। इसी तरह सिझौरा और भाई बहन नाला में नेशनल हाईवे से मिलने वाली सड़कों पर ब्रेकर बनाया जाना सुनिश्चित करें। एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि पिछली बैठक में दिए गए निर्देशानुसार चिन्हित ब्लेक स्पॉट पर फ्लेक्स/बोर्ड लगाए गए हैं, उनके फोटो तथा वीडियो साझा करें। एसडीएम मंडला को निर्देशित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि शहर में लगातार अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही जारी रखें। बैठक के दौरान मार्च 2025 तक के हिट एण्ड रन के प्रकरण, कैशलेस स्कीम की एसओपी, घायलों को अस्पताल पहुंचाने पर मिलने वाली प्रोत्साहन राशि, सीवर लाईन, जबलपुर मार्ग की मरम्मत सहित अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, जिला परिवहन अधिकारी श्री बिमलेश गुप्ता, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम के साथ लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मध्यप्रदेश सड़क निर्माण प्राधिकरण, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण तथा स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 21 अगस्त 2024

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 17 जनवरी 2023

Reva India News

उपार्जित धान की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम रखें-कलेक्टर कलेक्टर ने की उपार्जन की समीक्षा

Reva India News

Leave a Comment