Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

महिलाओं को डिजिटल साक्षरता एवं स्वास्थ्य योजनाओं की दी गई जानकारी

मंडला, 13 मई 2026

ग्राम पंचायत देवरी, ब्लॉक नारायणगंज में हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन योजना के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए डिजिटल साक्षरता एवं स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर प्रशासक सुश्री प्रेरणा मर्सकोले द्वारा उपस्थित महिलाओं को डिजिटल साक्षरता के तहत कम्प्यूटर की बुनियादी जानकारी तथा शासन द्वारा संचालित कौशल विकास योजनाओं से जुड़ने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया गया। साथ ही महिलाओं के प्रजनन स्वास्थ्य, स्वच्छता, संतुलित आहार एवं पौष्टिक भोजन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। आशा कार्यकर्ताओं से भी आग्रह किया गया कि वे अपने-अपने आंगनवाड़ी केंद्रों में अधिक से अधिक महिलाओं एवं बालिकाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी उपलब्ध कराएं।

कार्यक्रम के दौरान घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं के लिए संचालित शासन की वन स्टॉप सेंटर योजना एवं आवश्यक हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी विस्तारपूर्वक दी गई। इसके पश्चात जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से पी.एल.वी. श्रीमती शिखा श्रीवास्तव द्वारा निःशुल्क विधिक सहायता योजना, हिट एंड रन योजना, आशा योजना, पीड़ित प्रतिकर योजना, जनोपयोगी लोक अदालत तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के टोल फ्री नंबर 15100 की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही यातायात नियमों के प्रति भी उपस्थित लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तरी संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें श्रेष्ठ उत्तर देने वाली श्रीमती ममता यादव एवं श्रीमती माया बाई झरिया को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर वन स्टॉप सेंटर प्रशासक सुश्री प्रेरणा मर्सकोले, पी.एल.वी. श्रीमती शिखा श्रीवास्तव, ग्राम पंचायत देवरी की पंच श्रीमती अनीता बर्मन, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती कमला धुर्वे, सहायिका श्रीमती सुखिया बर्मन, बहुउद्देशीय कार्यकर्ता श्री हरिशंकर कछवाहा सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।

Related posts

वडनगर-वाराणसी सेवा संकल्प यात्रा के बाइकर्स का ग्राम जारगी में हुआ भव्य स्वागत प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल एवं मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने किया कलश पूजन अमर शहीद राजाशंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

Reva India News

पंचचौकी महा आरती ट्रस्ट में पूर्णकालिक आजीवन सदस्य बने श्री रामगोपाल

Reva India News

रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त

Reva India News

Leave a Comment