Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण मौसम खरीफ 2025-26 के लिए निर्देशों का अनुसरण करने के निर्देश  

मंडला 16 जुलाई 2025

एमपी किसान ऐप के माध्यम से डिजिटल क्रॉप सर्वे एमपी किसान ऐप प्लेस्टोर से डाउनलोड कर ओटीपी से लॉगिन करें। जियो फैंस तकनीक द्वारा फसल का फोटो खींचकर फसल दर्ज/डाली हुई फसल का दावा-आपत्ति की जानकारी भी ऐप के माध्यम से दर्ज की जावे।

स्थानीय युवा (सर्वेयर) का पंजीयन एवं प्रशिक्षण आवश्यकतानुसार एक या एक से अधिक सर्वेयर का पंजीयन MPBHULEKH से किया जावे। राजस्व निरीक्षक वृत स्तर पर संबंधित सर्वेयर को प्रशिक्षण राजस्व निरीक्षक द्वारा व तहसील स्तर पर मास्टर ट्रेनर द्वारा दिया जाए। संबंधित पटवारी द्वारा सर्वेयर को गिरदावरी के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिया जावे एवं सर्वे कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित किया जाए। पोर्टल पर पंजीयन, ग्राम आवंटन एवं सत्यापन दिशा निर्देशों के अनुसार क्रॉप सर्वे की जानकारी अद्यतन की जाएगी। स्थानीय युवा को फसल सर्वेक्षण कार्य के लिए प्रति सर्वे नम्बर अधिकतम 14 (चौदह रूपये) देय होगी। नियत राशि सत्यापन उपरांत आधार से लिंक बैंक खाता में भुगतान की कार्यवाही पोर्टल के माध्यम से की जाएगी।

जारी समय सारणी अनुसार समस्त प्रशिखण 31 जुलाई तक, किसान गिरदावरी एवं सर्वेयर क्रॉप सर्वे 1 अगस्त से 15 सितंबर तक, सुपरवाईजर सत्यापन 20 सितंबर तक, किसान दावा/आपत्ति 25 सितंबर तक, दावा आपत्ति निराकरण 30 सितंबर तक, वैरीफायर अनुमोदन 10 सितंबर से 30 सितंबर तक, डिजिटल क्रॉप सर्वे जांच कार्य 10 सितंबर से 28 सितंबर तक, जांच कार्य अनुमोदन 30 सितंबर तक तथा अंतिम डाटा भूलेख पोर्टल पर अद्यतन 10 अक्टूबर तक।

Related posts

घर-घर किया जा रहा पोषण आहार का वितरण

Reva India News

नरवाई प्रबंधन योजनान्तर्गत धान पैरा एकत्रित करने की छोटी बेलर मशीन का लाइव प्रदर्शन

Reva India News

आयुष तथा जल संसाधन राज्यमंत्री श्री कावरे का दौरा कार्यक्रम

Reva India News

Leave a Comment