Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अब मण्डला जिले के सभी शासकीय अस्पताल में डिस्चार्ज होने से पहले मिल सकेंगे बच्चों के जन्म प्रमाण

मंडला 24 जुलाई 2025

अब नवजात बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र, जन्म के साथ ही परिजनों को मिलेगा। हाल ही में शासन स्तर पर म.प्र. के सभी शासकीय अस्पतालों के लिये आदेश जारी किये गये हैं कि बच्चे/माँ के अस्पताल से डिस्चार्ज होने से पहले ही अस्पताल प्रबंधन को बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र जारी करना होगा। इसी क्रम में मुख्य रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) म.प्र. शासन/अतिरिक्त रजिस्टार (जन्म-मृत्यु) एवं कलेक्टर मण्डला के निर्देशानुसार गुरूवार को जिला योजना अधिकारी श्री ओम प्रकाश सिरसे द्वारा जिला चिकित्सालय मण्डला में पहुंचकर नवजात शिशु स्तुति सिंगरौरे निवासी अमगंवा, शिवन्या नागवंशी निवासी केहरपुर, रिया नेटी निवासी उमरवाड़ा एवं कार्तिक नंदा निवासी घुघरी को डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र उनकी माँ को प्रदाय किया गया।

जिला रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) एवं जिला योजना अधिकारी श्री ओम प्रकाश सिरसे द्वारा जिला चिकित्सालय मण्डला में जन्म-मृत्यु पंजीयन शाखा में कार्यरत कर्मचारियों को निर्देश दिये गये हैं कि जिला चिकित्सालय मण्डला में भर्ती गर्भवती महिलाओं को अस्पताल से छुटटी देने से पहले नवजात शिशुओं का जन्म प्रमाण पत्र जारी करना अनिवार्य है।

Related posts

ऑनलाईन होगी विस्फोटक सामग्री, निर्माण, संधारण, परिवहन, विक्रय की अनुमति प्रक्रिया

Reva India News

22 को सितंबर को निवास में आयोजित होगा रोजगार मेले  

Reva India News

होलिस्टिक वेलबीइंग कैम्प के तहत वृद्धजन आश्रम माहिष्मती घाट में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

Reva India News

Leave a Comment