Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले के विकासखण्डों में वृहद स्तर पर पौधारोपण किया गया

मंडला 24 जुलाई 2025

उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग मण्डला अंतर्गत विकासखण्डों में हरियाली महोत्सव एक त्यौहार के रूप में वृहत स्तर पर मनाया गया। उद्यानिकी विभाग एवं आमजन के सहयोग से एक पेड़ माँ के नाम/जलगंगा संवर्धन अंतर्गत जिले के विकासखण्डों द्वारा मण्डला में 10 पौधे, नैनपुर में 400, नारायणगंज में 50, मवई में 50, घुघरी में 20, मोहगांव में 580 कुल 1110 फलदार पौधों का रोपण किया गया।

इस अवसर पर सहायक संचालक उद्यान मण्डला श्री मोहनसिंह मरावी, मण्डल अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र मिश्रा, श्री पंकज मरकाम, प्रभारी वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी विकासखण्ड मण्डला, श्री राजकिशोर हजारिया कार्यालयीन ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी मण्डला, श्री सुरेन्द्र सिंह सैयाम, कार्यालयीन ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी, श्री सुखमनशाह कुमरे, प्रभारी वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी मोहगांव, श्री धनसिंह वरकडे, प्रभारी वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी नैनपुर, अन्य खण्ड स्तरीय उद्यानिकी अधिकारी एवं जनसमुदाय उपस्थित रहे।

Related posts

स्थानीय अवकाश घोषित

Reva India News

सड़क की मरम्मत के लिए बिछुआ के ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Reva India News

अवंती बाई वार्ड मण्डला में विशेष जागरूकता सत्र का आयोजन  

Reva India News

Leave a Comment