Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने पौधा वितरण कर नवांकुर सखी कार्यक्रम का शुभारंभ किया

मंडला 24 जुलाई 2025

म.प्र. जन अभियान परिषद् (योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग म.प्र. शासन) द्वारा विकासखण्ड मंडला जिला मंडला में स्वैच्छिकता के आधार पर महिलाओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु नवांकुर सखी हरियाली यात्रा आयोजित की जा रही है। इसका शुभारंभ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके द्वारा हरियाली अमावस्या के उपलक्ष्य में नवांकुर योजना के तहत एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत माहिष्मती घाट में महिलाओं को पौधे वितरित कर किया गया।

इस अवसर पर मंत्री श्रीमती उईके ने कहा कि सावन मास में चारों तरफ हरियाली होती है। बारिश होने से मौसम सुहाना होता है और पेड़-पौधों में अलग चमक दिखाई देती है। इस हरे-भरे वातावरण के चलते सावन अमावस्या को हरियाली अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। हरियाली अमावस्या के मौके पर पितर पूजा और नवग्रह शांति पूजा कराने का भी महत्व है। पूरे श्रावण मास में हम भगवान शिव जी का पूजन और अभिषेक करते हैं। हरियाली के दिन पौधे लगाने का भी विशेष महत्व है। जिला समन्वयक राजेंद्र चौधरी ने कार्यक्रम की संक्षिप्त रूपरेखा रखते हुए कहा कि म.प्र. जन अभियान परिषद् मंडला जिले के 9 विकासखण्डों में क्रमशः मंडला, नारायणगंज, बीजाडांडी, निवास, मोहगांव, घुघरी, बिछिया, मवई, नैनपुर के प्रत्येक विकासखण्ड के पांचों सेक्टर पर 100-100 नवांकुर सखी को चिन्हित कर नवांकुर संस्थाओं द्वारा 1100 पौधों का वितरण किया जाएगा। इस दौरान बाल कल्याण समिति सदस्य सुश्री शशि पटेल के साथ जन अभियान परिषद से जुड़ी नवांकुर सखियाँ उपस्थित रही।

Related posts

सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत जिले के प्रभारी मंत्री श्री जायसवाल ने सिद्ध बाबा टेकरी पहाड़ी पर किया वृक्षारोपण  

Reva India News

जल जीवन मिशन के कार्यों को गुणवत्तापूर्वक समय सीमा में पूर्ण करें – कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा कलेक्टर ने हर घर जल के लिए जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा

Reva India News

*भूअर्जन अधिसूचना के खिलाफ बसनिया प्रभावितों का प्रदर्शन*  “बांध निरस्त न होने पर चुनाव बहिष्कार की चेतावनी”

Reva India News

Leave a Comment