Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

डायरिया रोको अभियान के तहत सरपंच सचिव को मिला प्रशिक्षण जनपद पंचायत नारायणगंज में जल परीक्षण कार्यशाला का आयोजन

मंडला 4 अगस्त 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देश पर वर्षाकाल में दूषित पेयजल के कारण लोगों को संक्रामक बीमारियाँ न हों इसके लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के द्वारा लगातार जल स्त्रोतों का क्लोरीनेशन तथा जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग खंड मंडला श्री मनोज भास्कर के मार्गदर्शन में लगातार जल जनित बीमारियों की रोकथाम हेतु जिले के सभी विकासखंड में जागरूकता का कार्य किया जा रहा है।

इसी कड़ी में जनपद पंचायत नारायणगंज में पंचायत प्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों की जल परीक्षण कार्यशाला का आयोजन हुआ। सहायक यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग नारायणगंज श्री आशुतोष गुप्ता के नेतृत्व में एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नारायणगंज श्रीमती दीप्ति यादव की उपस्थिति में जनपद सभागार में विकासखंड नारायणगंज की 50 ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायकों को फील्ड टेस्ट किट के माध्यम से जल गुणवत्ता का परीक्षण करने के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के बाद पंचायत इंस्पेक्टर श्री रम्मू सिंह मरावी, उपयंत्री श्री गौरव साहू, श्री मुकेश दोहरे द्वारा समस्त ग्राम पंचायतों को फील्ड टेस्ट किट का वितरण किया गया।

Related posts

सीईओ जिला पंचायत ने बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन केन्द्र का किया निरीक्षण

Reva India News

जल संचय अभियान: बिछिया के सुरपन नदी एवं बीजाडांडी के गोदरी नाला में किया गया बोरी बंधान

Reva India News

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का प्रभार अपर कलेक्टर को सौंपा गया

Reva India News

Leave a Comment