Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले में अब तक 1140.8 मिमी वर्षा  

मंडला 5 अगस्त 2025

मंडला जिले में एक जून से 5 अगस्त तक की अवधि में औसत रूप से कुल 1140.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। 5 अगस्त की सुबह तक बीते 24 घंटे में जिले में औसतन 0.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इस दिन बिछिया में 5 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।

अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 अगस्त तक तहसील मंडला में 1221.4 मिमी, नैनपुर में 1154.6 मिमी, बिछिया में 1115.6 मिमी, निवास में 1200.4 मिमी, घुघरी में 993.5 मिमी एवं नारायणगंज में 1172.9 मिमी वर्षा आंकी गई है। इसी अवधि में पिछले वर्ष जिले में औसतन 993.7 मिमी वर्षा हुई थी। तहसील मंडला में 1120.2 मिमी, नैनपुर में 1140.7 मिमी, बिछिया में 939.6 मिमी, निवास में 1176.9 मिमी, घुघरी में 510.1 मिमी एवं नारायणगंज में 1089.9 मिमी वर्षा आंकी गई थी।

Related posts

पीएम श्री विद्यालय सिंगारपुर का निरीक्षण, ओटीआर पंजीयन पूर्ण कराने के निर्देश

Reva India News

विकासखण्ड स्तर पर लगेंगे रोजगार शिविर

Reva India News

”राष्ट्रहित सर्वोपरि” क्रांतिकारी पंडित चंद्रशेखर तिवारी (आजाद )जी की 91 पुण्य तिथि मनाई

Reva India News

Leave a Comment