Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए शीर्ष 5 में मंडला का नाम हुआ शामिल

मंडला 5 अगस्त 2025
कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट के निर्देशानुसार जिले में जल जीवन मिशन अंतर्गत लक्षित कार्यों को समय पर पूर्ण किए जाने का कार्य किया जा रहा है। कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग श्री मनोज भास्कर ने बताया कि मंडला जिले में जल जीवन मिशन अंतर्गत ग्रामीण परिवारों को नल जल योजना के माध्यम से शुद्ध पेयजल प्रदाय करने का कार्य किया जा रहा है। जिसमें मंडला को 2,38,016 कार्यशील घरेलू नल कनेक्शन करने का लक्ष्य दिया गया था। लक्ष्य के विरूद्ध 1,62,598 क्रियाशील घरेलू नल कनेक्शन पूर्ण कर लिए हैं एवं छूटे परिवारों को निरन्तर रूप से पेयजल प्रदाय करने का प्रयास किया जा रहा है। गुरूवार को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मध्यप्रदेश द्वारा जल जीवन मिशन अंतर्गत जारी की गई रैंकिंग में मंडला जिले को शीर्ष 5 जिलों में शामिल किया गया है। मंडला जिला 68.31 एफएचटीसी पूर्ण कर शीर्ष से पांचवे स्थान में शामिल हुआ।

Related posts

पोस्टर कलर प्रतियोगिता मोदी जी के 12 साल बेमिसाल .नन्हे कलाकारों ने उकेरी सरकार की उपलब्धियां

Reva India News

पटवारी पंचायत की मिलीभगत से हो रहा बच्चों के खेल मैदान पर अतिक्रमण शिकायत पहुंची कलेक्टर की जनसुनवाई

Reva India News

शुद्ध पेयजल में कोई लापरवाही नहीं चलेगी- कलेक्टर श्री मिश्रा जल प्रदाय शाखा प्रभारी जल शोधन संयंत्र परिसर में ही रहें – कलेक्टर श्री मिश्रा

Reva India News

Leave a Comment