मंडला 11 अगस्त 2025
वन स्टॉप सेंटर के निर्देशन में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ मूल शाला की छात्र-छात्राएं, वन स्टॉप सेंटर, महिला एवं बाल विकास के समस्त कर्मचारी एवं विधिक सेवा प्राधीकरण से पैरालीगल वालेंटियर श्रीमती सिखा श्रीवास्तव शामिल हुए। रैली का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के भीतर देशभक्ति की भावना को जगाना और हमारे राष्ट्रीय ध्वज के महत्व के बारे में समझ विकसित करना है।

तिरंगा रैली वरिष्ठ मूल शाला से निकलकर वन स्टॉप सेंटर में सम्पन्न किया गया। साथ ही छात्र-छात्राओं को वन स्टॉप सेंटर का भ्रमण भी कराया गया। छात्र-छात्रों को साईबर सुरक्षा, गुड टच-बेड-टच के बारे में बताते हुये आवश्यक हेल्पलाईन नम्बर 108, 181, 1098, 1930, एवं डायल 100 के उपयोग के बारे में भी जानकारी दी गई।

