मण्डला जिले में मदिरा के अवैध संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध की गई कार्यवाही में ग्राम गोंझी क्षेत्र में नर्मदा नदी के किनारे मदिरा निर्माण करने वाले अड्डों पर दबिश की कार्यवाही की गई। जिसमें लगभग 80 डब्बों में महुआ लहान भरा मिला। जिसकी अनुमानित मात्रा 800 किलो है। साथ ही 65 लीटर हाथ भट्टी कच्ची मदिरा बरामद कर किया गया। मदिरा लहान को मौके पर नष्ट किया गया। जप्त मदिरा और लहान की अनुमानित कीमत 89750 रूपए है। अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत धारा 34(1) क, ग का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

उक्त कार्यवाही के दौरान आबकारी उपनिरिक्षक सर्वेश नागवंशी प्र.आर. दुर्जन कुलेश, हरे सिंह, आरक्षक विजय कमलेश, सत्यपाल मरावी, ऋषभ शुक्ला, शकुन सैयाम, नेतराम ककोटिया, रघुनाथ उइके उपस्थित रहे।

