Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

वीर शहीद राजा शंकरशाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद श्री कुलस्ते सरकार गोंडवाना साम्राज्य की अनमोल धरोहरों को सुरक्षित व संरक्षित करने का काम कर रही है – सांसद श्री कुलस्ते

मंडला 18 सितंबर 2025

1857 की क्रांति के वीर शहीद राजा शंकरशाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह का बलिदान दिवस राजराजेश्वरी मंदिर के निकट किला परिसर में मनाया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में वीर अमर शहीदों को होमगार्ड के सैनिकों द्वारा सलामी दी गई। इस अवसर पर सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, पूर्व विधायक श्री शिवराज शाह, श्री जयदत्त झा, श्री अशोक मर्सकोले सहित अन्य जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों ने गोंडवाना के सपूत राजा शंकरशाह एवं कुंवर रघुनाथशाह को श्रृद्धासुमन एवं पुष्पांजली अर्पित की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्री कुलस्ते ने कहा कि राजा शंकरशाह और कुंवर रघुनाथशाह ने स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में देश की आजादी के लिए अपना बलिदान दिया है। अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष किया। अंग्रेजों ने उन्हें गिरफ्तार कर तोप के मुंह के सामने बांधकर उड़ा दिया। इस प्रकार अंग्रेजों के खिलाफ लड़ते-लड़ते वीरगति को प्राप्त हुए। सांसद श्री कुलस्ते ने बताया कि सरकार गोंडवाना साम्राज्य की अनमोल धरोहरों को सुरक्षित व संरक्षित करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इन महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज होना चाहिए।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम ने कहा कि राजा शंकरशाह और कुंवर रघुनाथशाह की वीर गाथाओं को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा, जिससे आने वाली पीढ़ी इनकी वीर गाथाओं से प्रेरणा प्राप्त कर सके। इस दौरान पूर्व विधायक श्री शिवराज शाह, नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, जिला पंचायत सदस्य श्री शैलेष मिश्रा, श्री जयदत्त झा ने भी शहीदों को नमन करते हुए राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ के बलिदानों के संबंध में प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में श्री रानू राजपूत, श्री ललित लोधी, श्री जितेंद्र मरावी, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, अपर कलेक्टर श्री राजेंद्र कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिवकुमार वर्मा, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनम सिडाम सहित पाषर्दगण तथा गणमान्य नागरिक, जिला प्रशासन के अधिकारी तथा संबंधित उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री अखिलेश उपाध्याय द्वारा किया गया।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 1 नवंबर 2024

Reva India News

मंत्री श्रीमती उइके ने जिला जेल में नवीन बैरक का किया लोकार्पण कैदियों से किया संवाद

Reva India News

अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 के नियम 17 के तहत जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक स्थगित  

Reva India News

Leave a Comment